{"_id":"59db20dc4f1c1bca678b4d6c","slug":"bigg-boss-11-host-salman-khan-takes-dig-at-colors-tv-and-endemol-over-his-payment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 11: ऐसा क्या हुआ जमीन पर लेट गए सलमान, बोले, 'ये मुझसे बार बार नहीं होगा'","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 11: ऐसा क्या हुआ जमीन पर लेट गए सलमान, बोले, 'ये मुझसे बार बार नहीं होगा'
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
Updated Mon, 09 Oct 2017 12:40 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलामन खान शायद रियलिटी शो 'बिग बॉस 11' को होस्ट करने के लिए मिल रही पेमेंट से शायद खुश नहीं हैं। हफ्तेभर के अंदर ही उनके चेहरे का एक्सप्रेशन देखकर और उनकी बातें सुनकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उनसे काम खूब कराया जा रहा है लेकिन बदले में पैसे बहुत कम मिल रहे हैं।
Salman Khan
'फाइनैंशियल एक्सप्रेस' के मुताबिक सलमान खान को 'बिग बॉस 11' होस्ट करने के लिए हर एपिसोड के 11 करोड़ रुपये मिल रहे हैं। पिछले साल उन्हें हर एपिसोड के लिए 8 करोड़ रुपये मिलते थे।
Bigg Boss 11
लेकिन जब शो पर मेहमान बनकर आए अजय देवगन ने पूछा, 'कितना मिल रहा है?' तो सलमान बोल पड़े, 'अरे जितना इन्होंने (मीडिया) बवाल किया वो सब झूठ है, नहीं मिल रहे इतने।' इसके बाद सलमान ने बगल में खड़े फिल्ममेकर रोहित शेट्टी की तरफ मुड़कर कहा, 'इनसे पूछो इन्हें कितना मिला।' गौरतलब है कि रोहित शेट्टी रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के होस्ट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 11
पेमेंट पर रोना रोने के बाद इसी एपिसोड में सलमान खान ने ये भी जाहिर कर दिया कि उनसे कम पेमेंट में ज्यादा काम कराया जा रहा। दरअसल, सिंगिंग रियलिटी शो 'राइजिंग स्टार' के प्रमोशन के लिए कुछ बच्चे शो पर आए थे। जब उन्होंने अपील की कि सलमान खान भी उनके शो का अपने शो पर प्रचार करें तो उन्होंने रोनी सूरत बना ली।
विज्ञापन
Bigg Boss 11
सलमान खान ने कह ही दिया कि चैनल वाले अब हर बार उनसे ये नया काम कराने वाले हैं। काम का बोझ बढ़ता देख सलमान जमीन पर गिर पड़े।
रविवार को 'बिग बॉस 11' में फिल्म 'गोलमाल अगेन' की कास्ट भी आई और अपनी फिल्म का प्रमोशन किया।
रविवार को 'बिग बॉस 11' में फिल्म 'गोलमाल अगेन' की कास्ट भी आई और अपनी फिल्म का प्रमोशन किया।