{"_id":"5a59936f4f1c1bfa408b490b","slug":"bigg-boss-11-hina-khan-father-important-statement-before-finale-opens-about-a-big-secret","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 11: फिनाले से पहले हिना के बारे में पिता ने खोल दिया ये बड़ा राज, जानकर होंगे हैरान","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 11: फिनाले से पहले हिना के बारे में पिता ने खोल दिया ये बड़ा राज, जानकर होंगे हैरान
Sat, 13 Jan 2018 03:31 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 13 Jan 2018 03:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस 11 का सफर सभी कंटेस्टेंट्स के लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। फैंस और फैमिली से लेकर फिल्म व टेलीविजन इंडस्ट्री के सेलेब्रिटीज तक अपने चहीते कंटेस्टेंट केलिए वोट अपील करने में लगे हैं। जहां एक तरफ शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता के घरवाले पूरी तरह से उनके सपोर्ट में नजर आ रहे हैं। वहीं हिना खान के फैंस अब तक इंतजार कर रहे थे कि उनके भी माता-पिता अपनी लाडली बेटी के पक्ष में कब उतरेंगे।
इससे पहले भी जब कंटेस्टेंट्स के घरवालों को बिग बॉस के घर में आने का मौका मिला था तो हिना की तरफ से उनके ब्वॉयफ्रेंड रॉकी आए थे। उसके बाद भी एक टास्क के दौरान जब कंटेस्टेंट्स के घरवालों को पड़ोसी बनने का मौका मिला था तो तब भी हिना के ब्वॉयफ्रेंड रॉकी ही आए थे। ऐसे में हिना के फैंस अब तक हिना की फैमिली का इंतजार कर रहे थे। अब वो इंतजार खत्म हो गया है।
3 of 5
हाल ही में हिना के पिता ने काफी इमोशनल करने वाला स्टेटमेंट दिया है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि किसी भी मां-बाप के लिए हिना से अच्छी कोई और बच्ची नहीं हो सकती और इस मामले में वह लोग बहुत लकी हैं। उन्होंने कहा- 'हम मिडिल क्लास फैमिली से हैं और हमारी लाइफस्टाइल भी वैसी ही है। हिना और उसका भाई आगे पढ़ाई करना चाहते थे इसलिए दोनों दिल्ली चले गए। बहुत से लोगों को नहीं पता होगा कि स्ट्रगल के दिनों में अपनी और अपने भाई की पढ़ाई का खर्चा उठाने के लिए हिना खान ने कॉल सेंटर तक में काम किया है।
हिना के पिता ने बताया, 'कॉलेज के बाद हिना कॉल सेंटर में काम करती थी ताकि उन दोनों के खर्चों का बोझ मुझ पर न आ जाए। पढ़ाई के वक्त ही वह अपना और अपने भाई का खर्च उठाती थी। उसने हमारी फाइनेंशल कंडिशन पर कभी शिकायत नहीं की बल्कि उसने हमेशा हमें खुश रखने की कोशिश की है। हमारी बेटी बेशक बेस्ट है क्योंकि जिस तरह से उसने अपने मां-बाप की देखभाल की वैसे कोई नहीं कर सकता।
विज्ञापन
5 of 5
उन्होंने कहा- 'मुझे इतनी प्यारी बच्ची मिली है कि जीवन में और कुछ पाने की ख्वाहिश नहीं।' आखिर में उन्होंने कहा कि वह बिग बॉस जीते या न जीते इससे कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि उनके लिए वह पहले से ही विनर है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।