फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 11: सामने आया हिना का सबसे बड़ा फैन, कहा- तो क्या पल्लू ओढ़ कर बैठे हिना

Tue, 19 Dec 2017 08:55 AM IST
amarujala.com: presented by- पूर्णिमा आचार्य
amarujala.com: presented by- पूर्णिमा आचार्य Updated Tue, 19 Dec 2017 08:55 AM IST
विज्ञापन
BIGG BOSS 11 HINA KHAN FAN YASH GERA SAID ABOUT HER GAME PLAYING

बिग बॉस 11 की शुरुआत से ही ह‍िना खान सुर्खियों में छाई हुई हैं। ह‍िना खान घर में हर कंटेस्टेंट के रडार पर रहती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं बाहर भी लोग उनके व्यवहार की जमकर आलोचना कर रहे हैं। जहां टीवी इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकार ह‍िना को ढेर सारी बातें सुना रहे हैं वहीं ह‍िना के बचाव में उनके एक बहुत बड़े फैन सामने आए हैं। इस फैन ने हिना के बारे में कई बातें शेयर की हैं।



पढ़ेंः Bigg Boss 11: बाहर आकर हितेन ने खोली शिल्पा, हिना की पोल, अर्शी की 'मोहब्बत' पर दिया खूबसूरत जवाब

BIGG BOSS 11 HINA KHAN FAN YASH GERA SAID ABOUT HER GAME PLAYING

दरअसल VOOT पर बिग बॉस शो पर आधारित बिग बॉस के बज चैट शो में ह‍िना खान के एक फैन से खास बात हुई। इस चैट शो में यश गेरा नाम के एक शख्स ने ह‍िना के फैन होने के नाते उनके बारे में कई अच्छी बाते कहीं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से सब लोग घर में गेम खेल रहे हैं हिना का गेम खेलना भी जरूरी है और वो ऐसा कर रही हैं। यश ने कहा कि जिस तरह का माहौल घर में है उसमें हि‍ना घरवालों के साथ जैसे पेश आ रही हैं शायद कोई और होता तो वो भी ऐसा ही करता।

BIGG BOSS 11 HINA KHAN FAN YASH GERA SAID ABOUT HER GAME PLAYING

ह‍िना के इस फैन ने हि‍ना का सपोर्ट करने के लिए कई ट्वीट किए हैं और बाकी फैन्स को शुक्र‍िया भी कहा है। बिग बॉस के बिग बज में इस फैन ने कहा कि उन्हें हैरानी इस बात की है कि लोग कैसे उनके अक्षरा किरदार की तुलना बिग बॉस जैसे रियलिटी शो में उनके व्यवहार से कर सकते हैं। यश का कहना है कि क्या ह‍िना ब‍िग बॉस में भी सिर पर पल्लू डालकर बैठ जाए जैसा कि वो सीरियल में करती थी।

पढ़ेंः Bigg Boss 11: घर से OUT हितेन मात्र एक वोट से हारे, शिल्पा का फैसला चौंकाने वाला

विज्ञापन
विज्ञापन
BIGG BOSS 11 HINA KHAN FAN YASH GERA SAID ABOUT HER GAME PLAYING

यश गेरा ने बताया कि वो हि‍ना खान को बहुत अच्छे से जानते हैं और उनके साथ ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन काम कर चुके हैं। उन्होंने ये बताया कि जिस तरह‍ से ह‍िना खान रियल लाइफ में हैं वैसी वो ब‍िग बॉस पर नजर आती हैं। उनमें कोई बदलाव नहीं है। उन्हें हर बार टारगेट बनाया जा रहा है इसलिए वो कंफ्यूज हो गई हैं कि उन्हें कैसे खेलना चाहिए। आपको बता दें कि यश गेरा के अलावा एक्टर कुशाल टंडन भी हिना का सपोर्ट करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed