फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 11: 'अहंकारी' हिना ने चुटकी बजाते हुए कहा- मैं हूं विनर, सबको निकाल कर जाऊंगी

Mon, 18 Dec 2017 09:52 AM IST
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास Updated Mon, 18 Dec 2017 09:52 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 11 hina khan declared she is the winner of show
hina khan

बिग बॉस के सीजन 11 में सब कुछ हिना के हिसाब से ही चल रहा है। अब तो हिना ने चुटकी बजाते हुए यहां तक कह दिया है कि मैं ही शो की विनर हूं, सबको घर से निकालने के बाद ही जाऊंगी। हालांकि हिना ने ये बयान एक टास्क के दौरान 'अहंकारी' का टैग मिलने के बाद दिया। जानिए, पूरा मामला...



पढ़ें: BIGG BOSS 11: 'गोपी बहू' देवोलिना ने शिल्पा को बताया फेक, बोलीं-पहले दिन से कर रहीं ड्रामा

bigg boss 11 hina khan declared she is the winner of show

टीवी शो में 'नागिन' का किरदार निभा चुकी मौनी राय वीकेंड के वार में घर में स्पेशल गेस्ट पहुंची थी। इस दौरान मौनी रॉय घरवालों के चरित्र की परीक्षा लेती हैं। इस दौरान घरवालों को उनके करेक्टर के हिसाब से टैग दिया जाता है, जिसमें अलग-अलग तरह की बुराइयां लिखी हुई थीं। घरवाले ही टैग के हिसाब से दूसरे को टैग देते हैं।

bigg boss 11 hina khan declared she is the winner of show
hina khan

पुनीश को क्रोध का टैग मिलता है। अर्शी को लोभी, हिना को अहंकारी, विकास को भावुक, प्रियांक को आलस्य और आकाश को दो टैग मिलते हैं। अहंकारी का टैग मिलते ही हिना ने कहा कि "यहां तक पहुंची हूं तो थोड़ा सा मैं तो बनता है, वे चुटकी बजाकर कहती हैं, "इस शो की विनर मैं हूं, तुम सबको निकाल कर जाऊंगी."

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 11 hina khan declared she is the winner of show
hina khan

गौरतलब है कि ऐसा पहली बार नहीं है कि हिना खान ने खुद को शो का विनर बताया हो, पहले भी हिना खुद के बारे में ये सब बताती रही हैं। हिना की ऐसी स्टेटमैंट से बिग बॉस के सीजन 11 की स्क्रिप्ट लीक होने की खबरें तक चल निकलीं थीं। हालांकि बाद में सलमान खान को खुद इस मामले पर सफाई देनी पड़ी थी।

विज्ञापन
bigg boss 11 hina khan declared she is the winner of show
Hina Khan

हिना खान को लेकर एक डिजाइनर ने उन पर बड़ा आरोप लगाया है। दरअसल, टीवी एक्ट्रेस हिना खान को सीजन 11 की सबसे स्टाइलिश कंटेस्टेंट माना जा रहा है। स्टाइल स्टेंटमेंट की वजह से हिना घर के बाहर ही नहीं अंदर भी उनकी चर्चा होती है लेकिन एक डिजाइनर ने उन पर मांगे हुए कपड़े पहनने का आरोप लगाया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed