{"_id":"5a240ae44f1c1bb6678bfa3f","slug":"bigg-boss-11-bollywood-actress-katrina-kaif-will-enter-in-the-house","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 11 में होगा कैटरीना का स्वयंवर, पुनीश को मिलेंगे दो जबरदस्त झटके","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 11 में होगा कैटरीना का स्वयंवर, पुनीश को मिलेंगे दो जबरदस्त झटके
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
Updated Sun, 03 Dec 2017 08:07 PM IST
विज्ञापन
सलमान खान और कटरीना कैफ
- फोटो : colorstv
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस के सीजन 11 में आज बहुत कुछ खास होने वाला है। आज जहां घरवालों के सामने कैटरीना का स्वयंवर होगा, वहीं सुल्तानी अखाड़े में पुनीश हारेगा और बाद में जो कंटेस्टेंट घर से बेघर होगा, उसके कारण पुनीश पर दुखों का पहाड़ टूटने वाला है। जानिए, और क्या होगा कुछ खास...
सलमान खान और कटरीना कैफ
- फोटो : colorstv
वीकेंड के वार के तहत बीते दिन ही कैटरीना कैफ मंच पर सलमान के साथ थीं। इस मौके पर स्वैग से स्वागत गीत पर सलमान और कैटरीना ने परफार्म किया, बाद में फिल्म के दूसरे गीत 'दिल दिया गल्लां' को रिलीज किया। आज घर में कैटरीना का स्वयंवर रखा गया है। कैटरीना को पहले सीक्रेट रूम से घर के अंदर का दृश्य दिखाते हैं।
सलमान खान और कटरीना कैफ
- फोटो : colorstv
उसके बाद कैटरीना कैफ को घर के अंदर देख घरवाले दंग रह जाते हैं। सभी के बीच खूब मस्ती होती है। कैटरीना से मस्ती के बाद समय आता है नॉमीनेट कंटेस्टेंट के घर से बाहर होने का तो सलमान सभी घरवालों से पूछते हैं कि आप बताओ कि तीनों में से आज घर में से कौन आउट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
कटरीना कैफ
- फोटो : colorstv
सबसे पहले आकाश सारे सप्ताह के बुरे बर्ताव के लिए पुनीश का नाम लेता है। अर्शी भी आकाश के जवाब का साथ देती है। हिना खान जिस कंटेस्टेंट का नाम देती है, वह चौंकाने वाला होगा। वह अपने दोस्त लव त्यागी का नाम देती हैं। बाकी घरवालों के मुताबिक आज पुनीश और बंदगी टूटेगी, ये होते ही पुनीश का दिल टूट जाएगा।
Aa gayi hai eviction ki mushkil ghadi! Kaun hoga elimination ka shikaar? Jaanne ke liye dekhiye #WeekendKaVaar aaj raat 9 PM. pic.twitter.com/JDD23MdOUp
— COLORS (@ColorsTV) December 3, 2017
विज्ञापन
बिग बॉस
- फोटो : colorstv
सलमान के सामने आज फिर सुल्तानी अखाड़ा सजेगा। इसमें आज आमने सामने होंगे पुनीश और लव त्यागी। दोनों की तीन राउंड की फाइट रोमांचक होगी। हालांकि इसमें लव त्यागी जीत जाएगा। यानि कि कहना गलत नहीं होगा कि आज अखाड़े में पुनीश हारेंगे और वहीं बंदगी के बेघर होने से पुनीश का दिल टूटना तय है।
Sultani Akhade mein hai Luv Tyagi aur Puneesh Sharma ki baari! Kaun marega baazi? Jaanne ke liye dekhiye #WeekendKaVaar aaj raat 9 PM. pic.twitter.com/NsUjuG5chc
— COLORS (@ColorsTV) December 3, 2017