फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 11: पहले सपना चौधरी OUT, अब फिर आएगा चौंकाने वाला फैसला

Sun, 03 Dec 2017 08:37 AM IST
amarujala.com-Presented by: किरण सिंह
amarujala.com-Presented by: किरण सिंह Updated Sun, 03 Dec 2017 08:37 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 11 after sapna choudhary bandgi kalra kicked out from the house

बिग बॉस के सीजन 11 में पिछले सप्ताह जिस तरह से सपना चौधरी को OUT कर सनसनी मचा दी थी, कुछ उसी तरह का फैसला इस बार फिर आएगा। हम आज ही आपको बता देंगे कि इस बार रविवार को कौन घर से बेघर होगा। 

bigg boss 11 after sapna choudhary bandgi kalra kicked out from the house
बिग बॉस के घर में इस बार तीन कंटेस्टेंट नॉमिनेट हुए हैं। इनमें बंदगी कालरा, पुनीश शर्मा और लव त्यागी का नाम शामिल है। खबरों की मानें तो इस बार नॉमिनेशन में कड़ी टक्कर होगी। फैसला कुछ ऐसा होगा जो सभी को चौंका देगा। ये तय है कि लव त्यागी सेफ होंगे। यानि घर की सबसे चर्चित लव स्टोरी टूटने वाली है।

 
bigg boss 11 after sapna choudhary bandgi kalra kicked out from the house

इससे पहले वाले वीकेंड में मजबूत खिलाड़ी सपना चौधरी घर से आउट हो गईं। दर्शकों के लिए ये फैसला भी चौंकाने वाला था। लग रहा था कि सपना टॉप 5 कंटेस्टेंट में से एक होंगी। लेकिन उनका बाहर जाना सभी के ‌‌लिए हैरानी वाली बात थी। अब बंदगी और पुनीश में से एक कंटेस्टेंट इस बार बाहर हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 11 after sapna choudhary bandgi kalra kicked out from the house
पिछले सप्ताह भी कुछ ऐसा ही हुआ था, दर्शकों को उम्मीद थी कि प्रियांक घर से बाहर होंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ऐसा ही इस बार भी दर्शकों को लग रहा है कि लव त्यागी घर में कुछ खास नहीं करते हैं। इसलिए इस बार वो घर से बाहर जाएंगे। लेकिन आप गलत हैं। इस बार लव त्यागी सेफ हो जाएंगे।

 
विज्ञापन
bigg boss 11 after sapna choudhary bandgi kalra kicked out from the house

जी हां, वोट के आंकड़े देखे जाए तो सबसे कम 14 हजार वोट बंदगी कालरा को मिले हैं। इसके बाद पुनीश शर्मा के वोट 17 हजार हैं। वहीं लव त्यागी को लव के वोट आपकी सोच से कहीं ज्यादा एक लाख के पार हैं। ये किसी ने सोचा भी नहीं होगा। ये आंकड़े आप भी biggbosslive.in पर देख सकते हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed