{"_id":"6228cea1b796e81edb3b1ec7","slug":"bharti-singh-will-deliver-her-baby-in-first-week-of-april-share-the-delivery-date-with-fans","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bharti Singh: इस दिन मां बनेंगी भारती सिंह, डांस करते हुए फैंस के साथ शेयर की डिलीवरी डेट","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bharti Singh: इस दिन मां बनेंगी भारती सिंह, डांस करते हुए फैंस के साथ शेयर की डिलीवरी डेट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Wed, 09 Mar 2022 09:28 PM IST
सार
मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने बीते साल ही सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। अपनी प्रेग्नेंसी की खबर के बाद से ही भारती आए दिन फैंस के साथ अपने इस सफर से जुड़े अनुभव साझा करती रहती हैं।
विज्ञापन
1 of 5
भारती सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने बीते साल ही सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। अपनी प्रेग्नेंसी की खबर के बाद से ही भारती आए दिन फैंस के साथ अपने इस सफर से जुड़े अनुभव साझा करती रहती हैं। इसी बीच अब अभिनेत्री ने हाल ही में यह खुलासा किया है कि वह अप्रैल के पहले सप्ताह में मां बनने वाली हैं।
हाल ही में भारती पैपराजी से बात करती नजर आईं। इस दौरान भारती बात करते हुए ढोल की थाप पर थिरकते भी नजर आ रही हैं। भारती के इस वीडियो को विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
2 of 5
भारती सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में भारती पास में हो रही एक शादी में बज रहे ढोल की थाप में थिरकती नजर आ रही हैं। इस दौरान भारती अपने पास खड़े एक व्यक्ति को मास्क पहनने के लिए भी कहती हैं। इसके बाद पैपराजी इशारों में ही उनसे उनकी डिलीवरी डेट के बारे में पूछते हैं। इस पर भारती कहती हैं भाई अप्रैल के पहले हफ्ते में आप सब कभी भी मामा बन सकते हैं।
3 of 5
भारती सिंह
- फोटो : Social Media
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने बीते साल दिसंबर में अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में फैंस को जानकारी दी थी। भारती ने अपने यूट्यूब चैनल एलओएल लाइफ ऑफ लिंबाचिया पर वीडियो शेयर करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी की खबर साझा की थी। हम मां बनने वाले हैं नाम के इस वीडियो में हर्ष भी अभिनय करते नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया
- फोटो : यूट्यूब
इससे पहले भारती ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह नॉर्मल डिलीवरी चाहती हैं। उन्होंने बताया कि मैंने हर दूसरे दिन योगा करना शुरू कर दिया है। सच कहूं तो मैं सिजेरियन से बहुत डरती हूं। मैंने सुना है कि इसके बाद बहुत दर्द होता है और मैं एक कामकाजी मां हूं, इसलिए आगे कोई जटिलता नहीं चाहती। मैं बहुत मेहनत कर रही हूं और डॉक्टर के सभी दिशा निर्देशों का पालन कर रही हूं ताकि नॉर्मल डिलीवरी हो सके।
विज्ञापन
5 of 5
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्कफ्रंट की बात करें तो भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया इन दिनों कलर्स टीवी पर आने वाले रियलिटी शो हुनरबाज को होस्ट कर रहे हैं। इस शो में मिथुन चक्रवती, परिणीति चोपड़ा और करण जौहर बतौर जज नजर आ रहे हैं। इसके अलावा भारती द कपिल शर्मा शो के कलाकारों में से भी एक हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।