{"_id":"5a13e6234f1c1b68678bd173","slug":"bharti-singh-and-haarsh-limbachiyaa-wedding-song-out-watch-video","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"म्यूजिक वीडियो में देखिए भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया की खूबसूरत लवस्टोरी","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
म्यूजिक वीडियो में देखिए भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया की खूबसूरत लवस्टोरी
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 21 Nov 2017 02:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉमेडी क्वीन भारती सिंह 3 दिसंबर को अपने मंगेतर हर्ष लिंबाचिया के साथ गोवा में सात फेरे लेंगी। हाल ही में भारती ने अपनी शादी का प्री-वेडिंग म्यूजिक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। सोशल मीडिया पर जैसे ही ये वीडियो भारती ने शेयर किया ये वायरल हो गया।
इस गाने में आप भारती सिंह और हर्ष लिम्बचिया के बीच की खूबसूरत केमिस्ट्री देख सकते हैं। बैकग्राउंड में 'तुम खूबसूरत हो' गाना दोनों के बीच प्यार को बखूबी बयां कर रहा है।
पढ़ें- शाहरुख खान ने किया IFFI 2017 का इनॉगरेशन, श्रीदेवी की बेटी पर टिकीं लोगों की निगाहें
पढ़ें- शाहरुख खान ने किया IFFI 2017 का इनॉगरेशन, श्रीदेवी की बेटी पर टिकीं लोगों की निगाहें
वीडियो के एक सीन में हर्ष भारती कोअंगूठी की जगह मफीन केक देते हुए दिख रहे हैं जिसके बाद भारती का क्यूट रियेक्शन उनके चाहने वालों का दिल जीत लेगा। आप यहां भारती-हर्ष का प्री-वेडिंग म्यूजिक वीडियो देख सकते हैं।
A post shared by Bharti Singh (@bharti.laughterqueen) on
विज्ञापन
विज्ञापन
भारती और हर्ष ही नहीं भारती के तमाम फैंस भी उनकी इस शादी से बहुत खुश हैं। दोनों 'कॉमेडी सर्कस' जैसे शो में साथ नजर आ चुके हैं। आपको बता दें कि इससे पहले सोशल मीडिया पर भारती ने हर्ष के साथ अपनी पिक्चर शेयर करते हुए अपने फैंस से शादी की तारीख का खुलासा किया था।