{"_id":"5a18f1774f1c1b9e678bdd51","slug":"beyhadh-serial-actor-piyush-sahdev-arrested-on-charges-of-rape","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सीरियल 'देवों के देव महादेव' में बने थे 'भगवान राम', किया ऐसा काम पहुंच गए जेल ","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
सीरियल 'देवों के देव महादेव' में बने थे 'भगवान राम', किया ऐसा काम पहुंच गए जेल
amarujala.com - Presented by :शिप्रा सक्सेना
Updated Sat, 25 Nov 2017 10:47 AM IST
विज्ञापन
Piyush Sahdev
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'देवों के देव महादेव' में भगवान राम का किरदार निभाने वाले पीयूष सहदेव पुलिस हिरासत में है। पीयूष पर बलात्कार का आरोप है। इससे पहले पीयूष कई सारे सीरियल्स में काम कर चुके हैं जिनमें बेहद, सपने सुहाने लड़प्पन के और देवांशी शामिल है। खबरों की मानें वर्सोवा पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई जिसके बाद पुलिस ने धारा 376 के तहत उन्हें गिरफ्तार किया। कहा जा रहा है कि ये शिकायत 23 साल की फैशन डिजाइनर ने करवाई है।
Piyush Sahdev
बीते कुछ दिनों से पीयूष काफी सुर्खियों में है। हाल ही में उन्होंने डिवोर्स फाइल किया है और 7 महीने से उनकी पत्नी आकांक्षा रावत और वो अलग रह रहे हैं। कहा जा रहा है कि आकांक्षा और पीयूष के डिवोर्स के पीछे की वजह उनका एक्सट्रा मेरिटल अफेयर है। यहां तक की वो लड़की कोई और नहीं बल्कि 'बेहद' सीरियल की क्रिएटिव टीम में शामिल है।
पढे़ं- अदनान सामी ने फिर खोली पाकिस्तान की पोल, बोले- बेहतर कलाकार, बेकार सरकार
पढे़ं- अदनान सामी ने फिर खोली पाकिस्तान की पोल, बोले- बेहतर कलाकार, बेकार सरकार
Piyush Sahdev
हालांकि पीयूष अपने डिवोर्स की बात खुद मीडिया के सामने भी स्वीकार कर चुके हैं। उन्होंने कहा था ये बात बिल्कुल सही है। आकांक्षा और मैं तलाक चाहते हैं। उस पर कानूनी प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है लेकिन एक्सट्रा मेरिटल अफेयर की खबरें पूरी तरह से झूठी हैं।
पढ़ें- मिलिये अध्ययन सुमन की नई गर्लफ्रेंड से, बताया कंगना रनौत से रिश्ते का सच
पढ़ें- मिलिये अध्ययन सुमन की नई गर्लफ्रेंड से, बताया कंगना रनौत से रिश्ते का सच
विज्ञापन
विज्ञापन
Piyush Sahdev
कुछ दिन पहले ही पीयूष ने सोशल मीडिया अकाउंट हैक होने की बात भी कही थी। उन्होंने इस बात की जानकारी फेसबुक पर देते हुए कहा था कि कुछ लोगों को मेरे अकाउंट से गलत भाषा में मेसैज किया गया। वो मैंने नहीं किया था क्योंकि मेरा अकाउंट किसी ने हैक कर लिया है। यहां तक की उन्होंने ई -मेल अकाउंट हैक करने की बात भी दोहराई थी।
विज्ञापन
Piyush Sahdev
वहीं खबरों की मानें तो पीयूष का अकाउंट किसी ने हैक नहीं किया था। उन्होंने लड़की को गंदे मैसेज और ई मेल किए थे। उसी से खुद को बचाने के लिए उन्होंने हैक करने की बात कही।
पढे़ं- 'पद्मावती' के विरोध की चिंगारी ब्रिटेन तक पहुंची, वहां के राजपूतों ने चिट्ठी में उड़ेली भावनाएं
पढे़ं- 'पद्मावती' के विरोध की चिंगारी ब्रिटेन तक पहुंची, वहां के राजपूतों ने चिट्ठी में उड़ेली भावनाएं