{"_id":"5a5b098a4f1c1ba93f8b4c8e","slug":"before-the-bigg-boss-11-grand-finale-shikas-trending-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 11: फिनाले से पहले ही शिल्पा ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, इस कंटेस्टेंट के साथ बन गई ShiKas","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 11: फिनाले से पहले ही शिल्पा ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, इस कंटेस्टेंट के साथ बन गई ShiKas
शिप्रा सक्सेना, अमर उजाला
Updated Sun, 14 Jan 2018 02:23 PM IST
विज्ञापन
Shilpa Shinde
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिनाले की रेस से पुनीश शर्मा आउट हो चुके हैं ऐसे में अब घर में सिर्फ शिल्पा, विकास और हिना बचे हैं। विनर का खुलासा भले ही शाम को हो लेकिन सोशल मीडिया पर शिल्पा शिंदे को विनर की तौर पर देखा जा रहा है। इसी बीच एक और ट्रेंड शुरू हो चुका है जिसमें शिल्पा और विकास की जोड़ी को एक नया नाम दिया गया है।
Shilpa Shinde
ये नाम #ShiKas है। शिल्पा और विकास का सफर घर में काफी उतार चढ़ाव भरा रहा है। शो की शुरुआत में इन दोनों के बीच काफी लड़ाई झगड़े हुए लेकिन आखिर में ये दोनों अब दोस्त बन चुके हैं। यहां तक की घर में विकास की मां के आने के बाद इन दोनों की शादी की चर्चा भी हुई।
Vikas and Shilpa
शो में 'घर आए घरवाले' टास्क हुआ था जिसमें विकास के अलावा और कंटेस्टेंट के भी रिश्तेदार आए थे। ऐसे में विकास की मां को ये कहते हुए देखा गया कि दोनों मेच्योर है शिल्पा बहुत अच्छी लड़की है अगर शादी भी करते है तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है। विकास की मां की ये बात सलमान खान ने सभी घरवालों से शेयर की थी जिसके बाद घरवाले शिल्पा और विकास का नाम एक साथ लेने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas and Shilpa
यहां तक की सलमान ने शो के दौरान इन दोनों को एक तस्वीर दिखाई थी जिसमें ये दोनों शादी के जोड़े में दिखाई दिए। हालांकि शिल्पा और विकास के बीच ऐसा कुछ नहीं है लेकिन ट्विटर पर इन दोनों को जोड़ी के तौर पर देखा जा रहा है। इसी वजह से फिनाले से पहले #ShiKas शब्द काफी ट्रेंड कर रहा है।
विज्ञापन
shilpa shinde
कुछ दिनों से शिल्पा और विकास एक दूसरे के साथ घर में समय बिताते हुए दिखाई दिए। इन दोनों को इस तरह से एक दूसरे को संभालते हुए देखना शायद फैंस को काफी अच्छा लगा और इसी वजह से वह दोनों को बतौर जोड़ी देखने लगे।
The best journey so far #VikasGupta n #shilpashinde woh aanson bhi sachhe, woh gussa bhi sachha woh pyaar bhi sachha..hope u 2 stay friends forever!Ant bhala toh sab bhala.. yes its da first time i m using this word #ShiKas 😇 good luck for tomorrow ❤️@lostboy54 @shindeshilpas
— Kamya Punjabi (@iamkamyapunjabi) January 13, 2018