टीआरपी की रेस में कौन सा सीरियल आगे निकला और कौन सा शो पीछे रह गया इसकी जानकारी देने वाली बार्क रिपोर्ट आ गई है। ये बार्क रिपोर्ट आठ फरवरी से 14 फरवरी तक की है। इस रिपोर्ट के मुताबिक बिग बॉस 13 के फिनाले के बावजूद उसकी टीआरपी में गिरावट हुई। यहां तक कि टॉप पांच में भी जगह नहीं बना पाया। वहीं पिछली बार की तरह ही कपिल का शो टॉप 10 की लिस्ट से बाहर है। जानेें इस हफ्ते टॉप 10 में कौन सा सीरियल किस नंबर पर है।
2 of 5
Naagin 4
- फोटो : twitter
पिछली बार की तरह इस बार भी 'कुंडली भाग्य' सीरियल नंबर एक पर बरकरार है। दूसरे नंबर पर भी कोई बदलाव नहीं है। एकता कपूर का मशहूर सीरियल 'नागिन: भाग्य का जहरीला खेल' है। जबकि तीसरे नंबर पर लंबे वक्त बाद 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल ने एंट्री ली है।
3 of 5
choti sardarni
- फोटो : twitter
चौथे नंबर पर 'कुमकुम भाग्य' सीरियल है। इस नंबर पर पहले सलमान खान का शो 'बिग बॉस 13' था। पांचवें नंबर 'छोटी सरदारनी' है। 'छोटी सरदारनी' सीरियल ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो को टीआरपी में मात देकर पांचवें नंबर पर कब्जा जमाया।
4 of 5
Bigg Boss 13
- फोटो : Colors Tv
'छठे नंबर पर 'बिग बॉस 13' है। खास बात है कि 'बिग बॉस 'का फिनाले 15 फरवरी को था। ऐसे में फिनाले से पहले शो का टॉप पांच से बाहर होना और नंबर छह की पोजीशन पर आना हैरान करने वाली बात है। सातवें नंबर पर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो है। आठवें नंबर पर 'द कपिल शर्मा' शो है। ये शो बीते हफ्ते टीआरपी लिस्ट में टॉप 10 में भी जगह नहीं बना पाया था।
5 of 5
Indian Idol Top 5 Contestant
- फोटो : Mumbai, Amar Ujala
नौंवे नंबर पर 'इंडियन आइडल सीजन 11' है। इस शो की टीआरपी में थोड़ी गिरावट हुई है। पहले ये आठवें नंबर पर था। वहीं दसवें नंबर पर 'ये रिश्ते हैं प्यार के' सीरियल है। ये शो बीते हफ्ते टीआरपी में पीछे था लेकिन इस बार एंट्री करने में कामयाब हो गया।