टीवी की दुनिया में हलचल मचाने वाली इस हफ्ते की बार्क रिपोर्ट आ गई है। बीते कुछ वक्त से बार्क रिपोर्ट (BARC Report) में रियलिटी शो और डेली सोप के बीच कड़े टक्कर देखने को मिली। यह सिलसिला अभी भी जारी है। इस हफ्ते सीरियल की टीआरपी में ज्यादा उलटफेर तो नहीं हुआ लेकिन इस बार भी कपिल का शो टॉप 5 से बाहर है जबकि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashma) शो को फायदा हुआ है।
2 of 5
Kundali Bhagya
- फोटो : file photo
पहले नंबर पर इस बार भी एकता कपूर का शो 'कुंडली भाग्य' (Kundali Bhagya) है। इस शो में श्रद्धा आर्या और धीरज धूपर लीड रोल में है। पिछले हफ्ते यह शो टॉप 10 से बाहर था लेकिन इस हफ्ते नंबर एक पहुंच गया। दूसरे नंबर पर 'कुमकुम भाग्य' (Kumkum Bhagya) है।
3 of 5
super dancer chapter 3
- फोटो : file photo
पिछले हफ्ते यह सीरियल 8वें नंबर पर था लेकिन सीरियल के जबरदस्त ट्रैक ने फैंस को अट्रैक्ट किया और यह शो इस हफ्ते नंबर 2 की पोजीशन पर पहुंच गया। तीसरे नंबर पर रियलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 3' (Super Dancer Chapter 3) है। पिछले हफ्ते तीसरे नंबर पर डेली सोप 'ये हैं मोहब्बतें' था लेकिन इस हफ्ते इस शो ने बाजी मारी।
4 of 5
Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah
- फोटो : file photo
चौथे नंबर पर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashma) शो है। लंबे वक्त से यह शो टॉप 10 में रहा है लेकिन पिछले हफ्ते टीआरपी की रेस से बाहर हो गया था। इस हफ्ते इस कॉमेडी शो ने धमाकेदार एंट्री ली है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' पिछले हफ्ते नंबर 4 पर था लेकिन इस हफ्ते इस सीरियल ने कब्जा जमाया।
5 of 5
Tujhse Hai Raabta
- फोटो : file photo
पांचवें नंबर पर 'तुझसे है राब्ता' (Tujhse Hai Raabta) सीरियल है। यह सीरियल भी पिछले हफ्ते टॉप 10 से बाहर था लेकिन इस हफ्ते 'ये उन दिनों की बात है' सीरियल को छोड़कर नंबर 5 पर आ गया। इस बार की बार्क रिपोर्ट में टॉप 5 सीरियल में 'ये रिश्ते हैं प्यार के', 'कसौटी जिंदगी की 2' और 'ये हैं मोहब्बतें' सीरियल को जगह नहीं मिली। वहीं कपिल शर्मा का शो भी टॉप 5 से बाहर है।