{"_id":"5a3773b84f1c1b97678c2556","slug":"arshi-khan-give-comments-to-hina-and-vikas-bathing-watch-unseen-video","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हिना-विकास के नहाने पर अर्शी खान का बड़ा खुलासा, UNSEEN है वीडियो देख लीजिए","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
हिना-विकास के नहाने पर अर्शी खान का बड़ा खुलासा, UNSEEN है वीडियो देख लीजिए
Tue, 19 Dec 2017 08:54 AM IST
amarujala.com: presented by- पूर्णिमा आचार्य
amarujala.com: presented by- पूर्णिमा आचार्य
Updated Tue, 19 Dec 2017 08:54 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बिग बॉस 11 हर सीजन की तरह इस बार भी दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। शो को शुरू करीब ढाई महीने हो चुके है और घर में मौजूद सभी सदस्य अब एक दूसरे को अच्छी तरह से समझने लगे हैं। इन लोगों के कुछ कारनामें तो दर्शकों को शो में दिखाए जाते हैं लेकिन कुछ ऐसी हरकतें भी हैं जिन्हें शो का हिस्सा नहीं बनाया जाता है। शो के दो कंटेस्टेंट की आदत से जुड़ा एक खुलासा शो के UNSEEN वीडियो में देखने को मिला है।
दरअसल अर्शी खान ने अपनी को-कंटेस्टेंट हिना खान और विकास गुप्ता से जुड़ा एक खुलासा किया है। उन्होंने घरवालों को बताया कि वीकेंड वाले दिन एक ऐसा काम है जो ये दोनों सदस्य नहीं करते हैं। इस काम के बारे में जानकर आपको भी बहुत हैरानी होगी। अर्शी बेडरूम एरिया में मौजूद हिना खान को मेकअप करने के दौरान बहुत गंदी कहती हैं। उस समय वहां लव त्यागी चेहरे पर फेसपैक लगाए मौजूद होते हैं।
3 of 4
अर्शी से प्रियांक शर्मा पूछते हैं कि तुमने नहा लिया क्या? तब जवाब में अर्शी कहती हैं हां नहा लिया। नहाना बहुत जरूरी है लेकिन हिना नहीं नहाती है, हिना बहुत गंदी है। ये सुनने के बाद हिना अर्शी को देखती हैं और कहती हैं मैं नहाती हूं लेकिन अर्शी चुप नहीं होती हैं वो कहती हैं हिना बहुत गंदी हैं, वीकेंड वाले दिनों में हिना और विकास गुप्ता दोनों नहीं नहाते हैं। फिर हिना कहती हैं मैं वही कपड़े पहनकर बाहर आ जाती हूं। क्या तुम्हें इसलिए लगता है कि मैं नहीं नहाती हूं।
इस बात के बीच में लव कहते हैं कि ये क्या खबर फैला रही हो तुम। अर्शी बोलती हैं कि तुम झूठ बोल रही हो आकाश की कसम खाकर कहो कि तुम नहाती हो लेकिन हिना कहती हैं कि मैं आकाश की कसम क्यों खाऊं, इससे तो अच्छा मैं किसी अपने की कसम खाऊं। लव कहते हैं कि मेरी कसम मत खाना प्लीज लेकिन अर्शी को देख लगता है कि वो ये सब मजाक में कह रही होती हैं। अर्शी आगे कहती हैं कि उन्हें हिना का चेहरा देख कर लग रहा है कि वह नहीं नहाती हैं। इस बात को सुन लव और प्रियांक हंसते हुए नजर आते हैं। अर्शी और हिना का ये वीडियो देखने के लिए voot पर unseen वीडियो जरूर देखें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।