सोशल मीडिया सेंसेशन अंजलि अरोड़ा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती है। अंजलि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर ही अपनी तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। बीते दिनों एमएमएस वायरल होने के बाद से अंजलि विवादों में आ गई थीं। हालांकि अभिनेत्री ने इस मामले में अपना पक्ष रखकर वीडियो को गलत बताया था। वहीं, अब अंजलि अरोड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह नो मेकअप लुक में नजर आ रही हैं।
Anjali Arora: अंजलि अरोड़ा को नो मेकअप लुक में देख हैरान हुए फैंस, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
दरअसल, अंजलि अरोड़ा को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। इस दौरान अंजलि को डेनिम, ब्लैक ब्रालेट और ब्लेजर में देखा गया। इस लुक को उन्होंने एनिमल प्रिंट हाई बूट्स के साथ कंप्लीट किया है, जिसमें वह काफी स्टाइलिश लग रही हैं। हालांकि यह अंजलि का नो मेकअप लुक है, जिसे देख एक बार को फैंस उन्हें पहचान नहीं पाए। अंजलि की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
Pathan Teaser Out: 'अपनी कुर्सी की पेटी बांध लीजिए', किंग खान के जन्मदिन पर रिलीज हुआ 'पठान' का धांसू टीजर
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर वायरल होते अंजलि अरोड़ा के इस एयरपोर्ट वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। यूजर अंजलि के नो मेकअप लुक को लेकर भी चर्चा कर रहे हैं। बता दें कि अंजलि अरोड़ा मुंबई में अपना जन्मदिन मनाने के लिए लौटी हैं। वह कल यानी तीन नवंबर को अंजलि का जन्मदिन है, जिसे वह अपने दोस्तों के साथ मनाने वाली हैं।
Shahrukh Khan: अपने आशियाने को सजाने में गौरी को लगे थे चार साल, देखें शाहरुख खान के मन्नत की खूबसूरत तस्वीरें
बता दें कि अंजलि अरोड़ा कच्चा बादाम गाने पर डांस करने के बाद फेमस हुई थीं। इसके बाद वह कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आई हैं। अंजलि ने कंगना रणौत के रियलिटी शो लॉक अप में भी हिस्सा लिया था। इसके बाद से अंजलि की फैन फॉलोइंग भी काफी बढ़ गई है। वहीं, वायरल एमएमएस के बाद से ही अंजिल अरोड़ा लोगों के निशाने पर आ गई हैं और उन्हें अक्सर ही ट्रोल भी किया जाता है।
Priyanka Chopra: मोरबी दुर्घटना पर प्रियंका ने जताया शोक, पोस्ट साझा कर कहा- जिन लोगों का आज निधन हुआ है...