Bigg Boss OTT: बिग बॉस के फैंस शो का नए तरह से अनुभव ले रहे है। बिग बॉस ओटीटी के नाम से शुरू हुआ शो अब 24*7 दर्शकों का ऑनलाइन मनोरंजन कर रहा है। इस शो को मशहूर डायरेक्टर करण जौहर होस्ट कर रहे हैं। बिग बॉस ओटीटी के घर में आए दिन कोई न कोई ट्विस्ट देखने को मिलता है। बिग बॉस ओटीटी अपने तीसरे हफ्ते में पहुंच चुका है जहां घर में कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं। अभी हाल ही में घर में एक नई जोड़ी बन गई है। ये नई जोड़ी है पंजाबी सिंगर मिलिंद गाबा और भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की। बता दें कि अक्षरा शो में मजबूत कंटेस्टेंट बन कर उभर रही हैं। हाल ही में उनकी और जीशान खान की जबरदस्त लड़ाई हुई। वहीं, अब अक्षरा ने मिलिंद गाबा को अपना नया पार्टनर बनाया है। इसपर नेहा भसीन जेलसी दिखाई दिखाई है। दरअसल, मेकर्स ने एक शो का नया प्रोमो वीडियो जारी किया है।
Bigg Boss OTT: अक्षरा सिंह और मिलिंद गाबा के नए कनेक्शन से परेशान हुईं नेहा भसीन, वीडियो हुआ वायरल
वहीं, अक्षरा से नेहा कहती हैं, 'मुझे लगता है आपको दिक्कत है। जब आपको प्रॉबलम हुई तो मैं अपके कनेक्शन के साथ दूरी बनाकर रही। ' इसपर नेहा कहती हैं कि 'मुझे ऐसा नहीं लगता और मुझे आपसे बात नहीं करना है।' वीडियो में इस मुददे पर दोनों के बीच तनातनी देखी जा रही है।
बिग बॉस के घर में जब भी कोई नया टास्क खेला जाता है तो उसका घर वालों के रिश्तों पर सीधा असर पड़ता है। इस हफ्ते भी घर में कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जहां बिग बॉस ने ‘गेम ऑफ हार्ट्स’ का नया टास्क घरवालों को दिया। इस टास्क को घर की महिला प्रतियोगियो को करना था। उन्हें वो दिल शेप में बना कार्ट बोर्ड शीट उस एक लड़के को देना था जिसके साथ वो उस घर में अपना नया कनेक्शन बनाना चाहते हैं। इसके साथ ही घरवालों के पास ये भी विकल्प था कि अगर वो अपने पार्टनर के साथ ही रहना चाहते हैं तो वो रह सकते हैं।
प्रतीक ने अक्षरा को एक बार नहीं बल्कि दो बार धोखा दिया। नेहा भसीन ने टास्क के दौरान प्रतीक से उनका नया कनेक्शन बनने के लिए पूछा। प्रतीक ने बिना समय गवाएं नेहा भसीन द्वारा दिए गए दिल को स्वीकार करते हुए उनके साथ घर में नया कनेक्शन बना लिया। जिसके बाद अक्षरा सिंह ने भी मिलिंद गाबा से उनका नया कनेक्शन बनने के लिए पूछा। हालांकि मिलिंद गाबा के प्रशंसक जहां इस टास्क से काफी खुश थे तो वही प्रतीक सहजपाल ने प्रशंसकों ने उन्हें सोशल मीडिया पर अक्षरा को कनेक्शन के रूप में धोखा देने के लिए बहुत खरी खोटी सुनाई।