युवाओं के सबसे पसंदीदा टीवी शो रोडीज सीजन 14 के ऑडिशन शुरू हो गए हैं। कल रात इस सीजन का प्रोमो रिलीज किया गया। प्रोमो में दिखाया गया कि एक लड़की ऑडिशन देने आती है और वो अपने बारे में जो कुछ कहती हैं उससे पांचों जज हरभजन सिंह, करण कुंद्रा, नेहा धूपिया, रणविजय सिंह और प्रिंस नरुला चौंक जाते हैं।
नेशनल चैनल पर अपनी सेक्स आइडेंटिटी के बारे में बोली ये लड़की, कहा- 'पापा मैं तो....'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल चैनल पर अपनी सेक्स आइडेंटिटी के बारे में बोली ये लड़की, कहा- 'पापा मैं तो....'
दरअसल, लड़की नेशनल टेलीवजिन पर अपने बारे में एक खुलासा करती है। लड़की कहती है, 'इस प्लेटफॉर्म पर मैं अपने पैरेंट्स से कहना चाहती हूं कि मैं लेस्बियन हूं।' फिर वो कहती है, 'पापा मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं। अगर मैंने आपको शर्मिंदा किया है तो मुझे माफ कर दें।'
नेशनल चैनल पर अपनी सेक्स आइडेंटिटी के बारे में बोली ये लड़की, कहा- 'पापा मैं तो....'
टीवी पर खुद को लेस्बियन बताने वाली इस लड़की से पांचों जजेस काफी इंप्रेस होते हैं। साथ ही उसकी हिम्मत की दाद देते हुए उसे गले लगा लेते हैं। सेक्शुअल आइडेंटिटी बताने वाली इस लड़की से हरभजन कहते हैं कि तुम बहुत बहादुर लड़की हो।
देख्ाें वीडियाे-
A post shared by Roadies Rising (@mtv_roadiesrising) on
नेशनल चैनल पर अपनी सेक्स आइडेंटिटी के बारे में बोली ये लड़की, कहा- 'पापा मैं तो....'
यह एपीसोड इस शनिवार 25 फरवरी को रिलीज होगा। पिछले प्रोमो में दिखाया गया था कि करण कुंद्रा एक कंटेस्टेंट को जोरदार थप्पड़ मार देते हैं। यह शो हर साल आता है और हर बार किसी ना किसी विवाद में पड़ जाता है।
नेशनल चैनल पर अपनी सेक्स आइडेंटिटी के बारे में बोली ये लड़की, कहा- 'पापा मैं तो....'
खबर थी कि इस विवाद के बाद करण को शो से हटा दिया जाएगा लेकिन अब कहा जा रहा है कि कुछ और प्रोजेक्ट के चलते करण इस शो को छोड़ रहे हैं। वहीं अब निखिल चिनप्पा शो को होस्ट करेंगे। शो के ऑडिशन एक महीने पहले पूरे हो गए हैं।