विजय सेतुपति की गिनती देश के शानदार अभिनेताओं में होती है। अपने अभिनय से उन्होंने दक्षिण भारत में ही नहीं, बल्कि हिंदी पट्टी में भी अच्छी लोकप्रियता हासिल की है। फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। विजय के करियर में चार चांद लगाने वाली फिल्मों में 'नानम राउडी थान' का भी विशेष योगदान है। हाल ही में अभिनेता ने इस फिल्म की शूटिंग के दौरान आने वाली चुनौतियों के बारे में बात की।
Anees Bazmee: बॉक्स ऑफिस पर 'सिंघम अगेन' और 'भूल भुलैया 3' एक ही दिन देगी दस्तक, अनीस बोले- घाटे का सौदा!
2 of 5
विजय सेतुपति
- फोटो : इंस्टाग्राम
उस समय को याद करते हुए विजय सेतुपति ने कहा कि निर्देशकों के साथ मतभेद होना उन दिनों आम बात थी। उन्होंने खुलासा किया कि शूटिंग की शुरुआत में उनके और शिवन के बीच टकराव हुआ था, क्योंकि उनकी अपेक्षाएं मेल नहीं खाती थीं। विजय ने कहा, "नानम राउडी थान की शूटिंग के पहले दिन के बाद मैंने विक्की (विग्नेश शिवन) को फोन किया और उनसे झगड़ा किया। मैंने उनसे कहा, 'आप मुझे अभिनय सिखाने की कोशिश कर रहे हैं। आप मुझे समझ नहीं पाए।' चार दिनों के बाद नयनतारा ने मुझसे पूछा कि तुम दोनों के बीच क्या समस्या है। मैंने उनसे कहा कि वह मुझसे पांडी का किरदार और ज्यादा अच्छे से करने के लिए कह रहे थे।"
3 of 5
विजय सेतुपति
- फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेता के मुताबिक दोनों को एक दूसरे को समझने में वक्त लगा। विजय ने कहा कि विष्णु विशाल ने उन्हें सलाह दी थी कि पांडी का किरदार निभाना आसान नहीं होगा। विजय ने कहा, "जब विक्की ने स्क्रिप्ट सुनाई, तो वह अच्छी लगी थी। मैं वास्तव में विक्की की ही नकल करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन हमें एक-दूसरे को समझने में समय लगा। मुझे लगता है कि यह विष्णु विशाल ही थे जिन्होंने मुझे सही बात बताई कि उस किरदार को निभाना आसान नहीं। उन्होंने मुझे बताया कि अगर वह (पांडी) रोता है, तो सभी को हंसना चाहिए। वह एक अच्छा लड़का है, लेकिन धोखेबाज है। मुझे पहले चार दिनों तक किरदार समझ में नहीं आया और उस दौरान मैं बहुत असुरक्षित हो गया था।"
4 of 5
विजय सेतुपति
- फोटो : इंस्टाग्राम
विजय ने विग्नेश की तारीफ करते हुए कहा कि वह एक खास फिल्मकारऔर नई पीढ़ी के निर्माता हैं। "हम 'काथु वकुला रेंडु काधल' जैसे विषय को छू भी नहीं सकते। कोई भी उन्हें नहीं समझता। अगर आप उन पर भरोसा करते हैं और उनका साथ देते हैं तो वह इस तरह के कई और चमत्कार कर सकते हैं। इस तरह बहुत सारे अनुभवों ने मुझे वह बनाया है जो मैं आज हूं।"
5 of 5
विजय सेतुपति
- फोटो : इंस्टाग्राम
वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में विजय सेतुपति की फिल्म महाराजा रिलीज हुई है। इस फिल्म का निर्देशन निथिलन समिनाथन ने किया है। फिल्म में उनकी अदाकारी को लोगों की जमकर प्रशंसा मिल रही है। हालांकि, समीक्षकों से फिल्म को मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली है।