शिवकार्तिकेयन और साई पल्लवी अभिनीत फिल्म 'अमरण' ने अब तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। फिल्म की रिलीज को अब 17 दिन हो चुके हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी है, लेकिन इस बीच इसके कारोबार में उतार-चढ़ाव देखने को मिलता रहा है। फिल्म 100 करोड़ रुपये के क्लब में काफी पहले ही शामिल हो चुकी है। फिल्म का लक्ष्य अब 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा है, जिसके तरफ ये धीमे कदमों से बढ़ती हुई नजर भी आ रही है। फिल्म के 17वें दिन के आंकड़े भी अब सामने आ चुके हैं, जिसमें फिल्म ने उछाल दिखाते हुए 4 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की कमाई की है।
Amaran Box Office Collection 17: शनिवार को 'अमरण' की कमाई में आया उछाल, जानिए बॉक्स ऑफिस पर कितनी पहुंची कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Sat, 16 Nov 2024 09:27 PM IST
सार
Amaran Box Office Collection 17: 'अमरण' की बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के बाद से ही अच्छा प्रदर्शन कर रही थी, बीते कुछ दिनों से इसकी कमाई में गिरावट दिख रही थी, लेकिन शनिवार को फिल्म ने एक बार फिर उछाल दिखाई है। जानिए, फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन क्या हाल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन