अजय देवगन और मृणाल ठाकुर की अदाकारी वाली फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' शुक्रवार 01 अगस्त को रिलीज हुई। इसी दिन तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी की अदाकारी से सजी फिल्म 'धड़क 2' भी आई। 'सैयारा' और 'महावतार नरसिम्हा' के आगे दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नहीं टिक पा रही हैं। दोनों फिल्मों ने 11 अगस्त को कितना कलेक्शन किया है, आइए इसके बारे में जानते हैं।
2 of 5
सन ऑफ सरदार 2
- फोटो : सोशल मीडिया
'सन ऑफ सरदार 2' का 11वें दिन का कलेक्शन
फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' ने बॉक्स ऑफिस पर 7.25 करोड़ रुपये से खाता खोला। कल रविवार को 10वें दिन फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। शनिवार के मुकाबले ये कमाई कम है। दूसरे शनिवार को फिल्म ने 4 करोड़ रुपेय का कलेक्शन किया था। आज खबर लिखे जाने तक फिल्म ने महज 62 लाख रुपये का कारोबार किया है। रात तक इसमें और इजाफा हो सकता है।
3 of 5
अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
लागत से दूर है फिल्म
'सन ऑफ सरदार 2' ने पहले हफ्ते में 33 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं इसका टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 42.62 करोड़ रुपये है। खबरों के मुताबिक फिल्म लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत में बनी है। हालांकि 11 दिनों में यह फिल्म 50 करोड़ रुपये भी नहीं कमा सकी है। फिल्म में रवि किशन, मुकुल देव, कुब्रा सैत और नीरू बाजवा भी हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Son Of Sardaar 2 Movie Review: घर छोड़ दिया दिमाग, तो हंसाएगी ‘सन ऑफ सरदार 2’; फिल्म में सब पर भारी एक बिहारी
'धड़क 2' का कारोबार
फिल्म 'धड़क 2' की बात करें तो यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर पकड़ नहीं बना सकी। यह फिल्म रोमांटिक लव स्टोरी है। फिल्म जातिवाद पर आधारित है। कल रविवार को फिल्म ने 1.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। आज सोमवार को शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने महज 41 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इस तरह से इस फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 20.81 करोड़ रुपये हो गया है।
Dhadak 2 Review: सिद्धांत चतुर्वेदी चमके, लेकिन फिल्म जातिवाद जैसे मुद्दे को पूरी गहराई से नहीं पकड़ पाई
5 of 5
धड़क 2
- फोटो : इंस्टाग्राम@dharmamovies
किसने मारी बाजी?
अगर कमाई के मामले में 'सन ऑफ सरदार 2' और 'धड़क 2' की तुलना करें तो 'सन ऑफ सरदार 2' ने ज्यादा कमाई की है। हालांकि जानकारों का मानना है कि यह फिल्म अपने बजट के हिसाब से काफी पीछे है।