अभिनेता आर माधवन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'शैतान' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म रिलीज हो गई और आर माधवन के किरदार ने दर्शकों की खूब तारीफें भी बटोरी हैं, अभिनेता के लुक ने दर्शकों को पूरी तरह से आश्चर्यचकित कर दिया। आर माधवन के खौफनाक अवतार की दर्शक जमकर तारीफ कर रहे हैं और फिल्म को देखने के लिए उनका उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया है। अब हाल ही में, आर माधवन ने नेपोटिज्म पर अपनी राय साझा की है। आइए जानते हैं कि अभिनेता ने क्या कहा है।
2 of 5
आर माधवन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आर माधवन ने हाल ही में खुलासा किया कि अपने बेटे वेदांत को वह सबसे अलग मानते हैं और भाई-भतीजावाद की बहस के बीच फिल्म इंडस्ट्री में बाकी स्टार किड्स से उनकी तुलना पर वह और उनकी पत्नी काफी निराश भी हैं। अभिनेता का मानना है कि वेदांत अपनी काबिलियत से अपनी पहचान बनाने में विश्वास रखते हैं।
3 of 5
आर माधवन
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा कि वह सोशल मीडिया पर चल रहे मीम्स और पोस्ट को देखते हैं। हालांकि, वह ऐसे मीम्स का समर्थन नहीं करते हैं। बता दें कि माधवन के बेटे वेदांत एक तैराक हैं, जिन्होंने दुनिया भर में कई मेडल जीते हैं। उन्होंने 48वीं जूनियर नेशनल एक्वेटिक्स चैंपियनशिप में 4 स्वर्ण पदक और 3 रजत पदक जीते। पिछले साल मलेशियाई ओपन में उन्होंने भारत के लिए 5 गोल्ड मेडल जीते थे।
4 of 5
आर माधवन
- फोटो : सोशल मीडिया
आर माधवन ने कहा, 'सरिता और मैं इससे बहुत खुश नहीं हैं। एक बच्चे की तुलना दूसरे बच्चे से करने पर हमें अफसोस है। देखिए मीम्स हंसने और आनंद लेने के लिए होते है। हालांकि, मैं इनका बिल्कुल भी समर्थन नहीं करता हूं। मुझे लगता है कि यह मीम्स कई बार बहुत लोगों को काफी नुकसान पहुंचाते हैं। एक सेलिब्रिटी का बच्चा होना आसान नहीं है। वह अपने ज्यादातर दोस्तों की तुलना में बहुत अच्छा कर रहे हैं।'
5 of 5
आर माधवन
- फोटो : सोशल मीडिया
आर माधवन के वर्कफ्रंट की बात करें, तो अभिनेता के पास इस साल चार फिल्में पाइपलाइन में हैं। आर माधवन फिल्म 'शैतान' के अलावा फिल्म 'टेस्ट' में काम करेंगे। इस फिल्म में उनके साथ साउथ अभिनेत्री नयनतारा नजर आएंगी। इसके साथ ही आर माधवन की तमिल फिल्म 'अधिरष्टसाली' और 'जीडी नायडू बायोपिक' भी पाइपलाइन में हैं।
Murder Mubarak: करिश्मा कपूर ने बताया 'मर्डर मुबारक' में काम करने का अनुभव, होमी अदजानिया की एक्ट्रेस की तारीफ