'ससुराल सिमर का' से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली दीपिका कक्कड़ ने टीवी की दुनिया से ब्रेक ले लिया है और अपना मदरहुड फेज एंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस एक बच्चे की मां बन गई हैं और अपने फैंस संग काफी कनेक्ट रहती हैं। अब हाल ही में, दीपिका कक्कड़ ने अपने हालिया व्लॉग में अपने साथ हुए धोखाधड़ी की बात शेयर की है। तो चलिए बताते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।
Dipika Kakar: ऑनलाइन डिलीवरी स्कैम की शिकार हुईं 'ससुराल सिमर का' फेम दीपिका कक्कड़, व्लॉग में किया खुलासा
अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस से अपनी निजी जिंदगी के अपडेट साझा करती रहती हैं। फैंस को भी अभिनेत्री के बारे में सब कुछ जानने की काफी उत्सुकता रहती है। अब हाल ही में, एक्ट्रेस ने ऐसा खुलासा किया है, जिससे उनके फैंस भी काफी हैरान हो गए हैं।
Dipika Kakar: ऑनलाइन डिलीवरी स्कैम की शिकार हुईं 'ससुराल सिमर का' फेम दीपिका कक्कड़, व्लॉग में किया खुलासा
अभिनेत्री ने अपने हालिया व्लॉग में बताया कि ऑनलाइन डिलीवरी को लेकर वह स्कैम की शिकार हुई हैं। उन्होंने अपने फॉलोअर्स को भी इस तरह के स्कैम से बचने की टिप्स दी है। दीपिका ने बताया कि उनके घर पर एक पार्सल आया था, जिसे उन्होंने एक्सेप्ट कर लिया और उसकी कैश पेमेंट भी कर दी थी, लेकिन बाद में पता चला कि वह पार्सल उनका था ही नहीं।
Bollywood: इन फिल्मों के तीसरे भाग का दर्शकों को है बेसब्री से इंतजार, लिस्ट में टाइगर 3 का नाम भी शामिल
दीपिका ने आगे बताया कि इस पार्सल के आने के बाद उनके पास लगातार ऐसे और पार्सल आने लगे थे। दीपिका ने कहा, 'लगभग 3-4 दिन पहले, मेरे घर पर एक पार्सल आया था कि मैम आपका कैश ऑन डिलीवरी है। मैं ऑनलाइन चीजें मंगवाती रहती हूं, कभी अपने लिए, कभी रूहान के लिए।'
Bollywood: इन फिल्मों के तीसरे भाग का दर्शकों को है बेसब्री से इंतजार, लिस्ट में टाइगर 3 का नाम भी शामिल
अभिनेत्री ने बताया कि इसके बाद उन्होंने पार्सल लेने बंद कर दिए थे, जिसके बाद उनसे कैंसिल ओटीपी साझा करने की बात कही गई थी, जिसे देने से उन्होंने मना कर दिया। उसके बाद उन्हें पता चला कि यह एक स्कैम है, जो कई लोगों के साथ हो रहा है।