प्रकाश झा बॉलीवुड के सफल फिल्म निर्माताओं में से एक हैं। प्रकाश झा अपनी सुपरहिट फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। अभिनेता अपनी फिल्मों और वेब सीरीज के अलावा अपने बेबाक बयानों को लेकर भी जाने जाते हैं। अब हाल ही में, प्रकाश झा ने बायकॉट ट्रेंड पर अपनी बात राय रखी है और बताया है कि जब फिल्म की कहानी अच्छी होती है तो कोई भी ट्रेंड फिल्म को आगे बढ़ने से नहीं रोक सकता है।
2 of 5
प्रकाश झा
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म निर्माता प्रकाश झा का मानना है कि फिल्मों और शो का भाग्य उनके कंटेंट से तय होता है, न कि बायकॉट ट्रेंड से। हाल ही में, एक इंटरव्यू में प्रकाश झा ने बहिष्कार संस्कृति पर अपने विचार साझा किए। इसके साथ ही उन्होंने आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' और शाहरुख खान की 'पठान' की कमाई के बीच तुलना भी की। आइए जानते हैं कि निर्देशक ने क्या कहा है।
3 of 5
प्रकाश झा
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रकाश झा ने कहा, "केवल 5 प्रतिशत आबादी है जो ट्रोल करती है, और जो लोग सोशल मीडिया पर हैं उनसे डरने की क्या जरूरत है। लोग कहते हैं इस फिल्म का बहिष्कार करें या शाहरुख खान की फिल्म का बहिष्कार करें, लेकिन क्या ऐसा हुआ? अगर कोई फिल्म अच्छी नहीं बनी तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीवनी भी नहीं चलेगी। मुझे लगता है कि विवेक ओबेरॉय की फिल्म बहुत अच्छी थी और जानकारीपूर्ण थी , लेकिन आप देख सकते हैं कि क्या हुआ।"
4 of 5
प्रकाश झा
- फोटो : सोशल मीडिया
अच्छे कंटेंट की फिल्मों पर बात करते हुए प्रकाश झा ने विक्रांत मैसी की 12वीं फेल की सराहना की। निर्देशक ने बताया कि विक्रांत मैसी की भूमिका खासतौर पर उन लोगों से जुड़ी है जो कभी आईपीएस अधिकारी बनने की ख्वाहिश रखते थे या कड़ी मेहनत करते रहते हैं।
5 of 5
प्रकाश झा
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रकाश झा ने फिल्म की तारीफ करते हुए कहा, "किसी ने इसकी उम्मीद नहीं की थी, लेकिन 12वीं फेल ने दर्शकों का दिल जीता है। यह फिल्म की कहानी है, जो लोगों से जुड़ती है। सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग से कोई फर्क नहीं पड़ता।"
Bobby Deol: 'करीब' के सेट पर विधु विनोद चोपड़ा ने शबाना को काटी थी दांत, सालों बाद बॉबी का बड़ा खुलासा