फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bobby Deol revealed that director Vidhu Vinod Chopra bit the hand of his lead actor Neha while filming kareeb

Bobby Deol: 'करीब' की शूटिंग के दौरान शबाना पर फूटा था विधु विनोद का गुस्सा, इस तरह दी थी सजा

Thu, 15 Feb 2024 10:50 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Thu, 15 Feb 2024 10:50 AM IST
सार


बॉबी देओल बॉलीवुड में अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर हैं। पिछले दिनों उन्होंने मीडिया से बात करते हुए फिल्म 'करीब' के सेट पर हुई घटनाओं का जिक्र किया।

विज्ञापन
Bobby Deol revealed that director Vidhu Vinod Chopra bit the hand of his lead actor Neha while filming kareeb
बॉबी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इन दिनों विधु विनोद चोपड़ा लगातार सुर्खियों में बनें हुए हैं। उनकी फिल्म '12वीं फेल' बॉक्स ऑफिस पर सफल रही है। हर कोई विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन की तारीफ कर रहा है। वे साल 1970 से फिल्म निर्माण से जुड़े हुए हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। साल 1998 में उन्होंने इंडस्ट्री को फिल्म 'करीब' दी थी। इस फिल्म में बॉबी देओल और नेहा (शबाना रजा) प्रमुख भूमिका में नजर आए थे। पिछले दिनों एक इंटरव्यू के दौरान बॉबी ने 'करीब' की शूटिंग से जुड़े अपने अनुभवों को मीडिया से साझा किया। 
विज्ञापन



'देओल' सरनेम की वजह से नहीं पड़ी डांट 
बॉबी देओल बॉलीवुड में अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर हैं। पिछले दिनों उन्होंने मीडिया से बात करते हुए फिल्म 'करीब' के सेट पर हुई घटनाओं का जिक्र किया। अभिनेता ने बताया, 'फिल्म 'करीब' की शूटिंग के दौरान विधु विनोद चोपड़ा अक्सर गुस्से में रहते थे। वे लगातर सेट पर चिल्लाते रहते थे, लेकिन उन्होंने मुझ पर उन्होंने कभी अपनी आवाज उठाई। मैं अब सोचता हूं तो लगता है कि मैं धर्मेंद्र का बेटा था शायद इसलिए बच गया था।'
विज्ञापन


Anushka Shetty: 'वेदम' के बाद फिर साथ आए अनुष्का शेट्टी-कृष जगरलामुडी? विक्रम प्रभु होंगे मुख्य अभिनेता
विज्ञापन
विज्ञापन


शबाना के हाथों पर दांत काट लिया 
बॉबी अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'फिल्म करीब मेरी तीसरी फिल्म थी, लेकिन शबाना की यह पहली ही फिल्म थी। उनके लिए सब कुछ नया था। बेचारी सेट पर घबराई हुई रहती थीं। एक सीन के दौरान शबाना को काफी रीटेक करने पड़ रहे थे। विधु विनोद चोपड़ा को इस बात से काफी गुस्सा आ रहा था। उन्होंने उस सीन के लिए शबाना से कहा कि वे अपने हाथ को काट ले ताकि उन्हें याद रहेगा कि कौन सा हाथ आगे बढ़ाना है और उन्होंने ऐसा किया भी था, फिर भी सीन ठीक से नहीं हो पा रहा था। तब विधु विनोद चोपड़ा ने गुस्से में आकर शबाना के हाथ पर दांत काट लिया था।'

आज बिग बॉस 13 के विनर बने थे सिद्धार्थ शुक्ला

शबाना डर से कांप रही थीं 
फिल्म 'करीब' में शबाना रजा पहली बार अभिनय कर रही थीं। उनके लिए एक्टिंग नया काम था। बॉबी ने आगे बताया, 'विधु विनोद चोपड़ा कुछ ऐसा कर जाएंगे ये हमने सोचा भी नहीं था। बेचारी शबाना इतना डर गई थीं कि वे वहीं सेट पर कांपने लगी थीं। हम सबके लिए 'करीब' की शूटिंग बेहद कठिन थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed