बॉलीवुड के किंग खान अपनी फिल्म पठान के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए सिनेमाघरों में आ रहे हैं। इस समय शाहरुख ‘पठान’ को लेकर खूब छाए हुए हैं। फैंस भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, इस फिल्म को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। कई सिनेमाघरों के आगे फिल्म के पोस्टर भी फाड़ दिए गए हैं, लेकिन ऐसा लग रहा है कि इसका फैंस पर कुछ खास असर नहीं पड़ा है। फैंस शाहरुख खान की फिल्म देखने के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार बैठे हैं। फिल्म के गाने ‘बेशरम रंग’ ने भी कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। चलिए जानते हैं कि फिल्म पठान का बजट कितना है और यह लगभग कितनी कमाई कर सकती है?
2 of 4
फिल्म पठान
- फोटो : social media
शाहरुख की ‘पठान’ 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। बता दें कि शाहरुख इस फिल्म के जरिए चार साल के बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं। हाल ही में शाहरुख की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘पठान’ का ट्रेलर बुर्ज खलीफा पर दिखाया गया था। शाहरुख खान उस वक्त इंटरनेशनल लीग टी20 के लिए मिडिल ईस्ट में थे। उसी वक्त बुर्ज खलीफा पर ’पठान’ का ट्रेलर दिखाया गया। फैंस ने इसे देखते हुए शाहरुख को खूब बधाइयां दी थीं।
Subhash Ghai Birthday: सुभाष घई के बर्थडे पार्टी में सलमान खान का स्वैग, इन सेलेब्स ने जमाया रंग
3 of 4
फिल्म पठान
- फोटो : social media
फिल्म 'पठान' के बजट की बात करें तो इसे तकरीबन 250 करोड़ के बजट में बनाया गया है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि पहले दिन 20 से 25 करोड़ की कमाई करती है तो यह माना जाएगा कि फिल्म आगे तक रेस में टिक सकती है। फिल्म 'पठान' के ट्रेलर को भी फैंस ने खूब पसंद किया। शाहरुख की फिल्म पठान एडवांस बुकिंग में 3.68 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। फिल्म के टिकट्स के दाम भी आसमान छू रहे हैं। अब देखने वाली बात यह है कि आखिर ओपनिंग डे पर यह फिल्म कितनी कमाई करेगी।
Tina Datta: टीना दत्ता को मिला बंपर ऑफर, इस फिल्म में निभा सकती हैं लीड रोल
4 of 4
फिल्म पठान
- फोटो : social media
बता दें कि 'पठान' ने न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी एडवांस बुकिंग में खूब कमाई की है। यह फिल्म 25 जनवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। यशराज फिल्म्स के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आने वाले हैं। टिकटों की बिक्री से अनुमान लगाया जा सकता है कि शाहरुख की फिल्म पठान अच्छी ओपनिंग करने वाली है।