नीति मोहन आज संगीत की दुनिया में बड़ा नाम बन चुकी हैं। उन्होंने बेहद कम उम्र में ही अपनी गायकी के दम पर इंडस्ट्री पर राज करना शुरू कर दिया था। नीति ने इंडस्ट्री को कई हिट गाने दिए हैं, इसके साथ ही उन्होंने हिंदी भाषा समेत अन्य कई भाषाओं में भी गाने गाए हैं। इतना ही नहीं, नीति कई सिंगिंग रियलिटी शोज की जज भी बन चुकी हैं। नीति आज अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं। चलिए इस खास मौके पर जानते हैं नीति की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें...
2 of 5
नीति मोहन
- फोटो : इंस्टाग्राम @neetimohan18
चार बहनों में सबसे बड़ी नीति
नीति मोहन का जन्म 18 नवंबर 1979 को दिल्ली में हुआ था। रिपोर्ट्स के अनुसार, नीति के पिता चार बेटियों के जन्म के बाद उदास हो गए थे, लेकिन किसे ही पता था कि उनकी चारों बेटियां बड़ी होकर खूब नाम कमाएंगी। इंडस्ट्री में ये बहनें मोहन सिस्टर्स के नाम से मशहूर हैं। नीति अपनी बहनों में सबसे बड़ी हैं। उन्हें बचपन से ही गाने का शौक था और इस वजह से उन्होंने बहुत पहले ही गायकी की दुनिया में अपना करियर बनाने की ठान ली थी, जिसमें वे बेहद सफल भी हुईं।
3 of 5
नीति मोहन
- फोटो : इंस्टाग्राम @neetimohan18
नीति मोहन का डेब्यू
नीति मोहन ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर के गाने इश्क वाला लव से गायकी की दुनिया में कदम रखा और अपनी मधुर आवाज से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने पहले गाने से ही लोगों के दिल में जगह बना ली। इसके बाद नीति ने जब तक है जान का गाना जिया रे गाया, जिसके बाद वे खूब मशहूर हुईं और उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसके बाद वे एक के बाद एक हिट गाने देती चली गईं, जिसके लिए उन्हें कई प्रतिष्ठित अवॉर्ड भी मिले।
4 of 5
नीति मोहन
- फोटो : इंस्टाग्राम @neetimohan18
नीति मोहन के हिट गाने
नीति मोहन ने 2022 में आई फिल्म संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का गाना मेरी जान गाया। आलिया भट्ट और शांतनु पर फिल्माया गया यह गाना लोगों की जुबान पर चढ़ गया और इस गाने ने नीति मोहन को प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार भी दिलाया। इससे पहले नीति मोहन ने संजय लीला भंसाली की ही एक और फिल्म पद्मावत में भी नैनोवाले ने गाना गाया था। इसे भी लोगों ने खूब पसंद किया। नीति ने कई पार्टी सॉन्ग भी गाए हैं। 2014 की फिल्म गुंडे में उनका गाना तूने मारी एंट्रियां लंबे समय तक डिस्को में चला था।
5 of 5
नीति मोहन
- फोटो : इंस्टाग्राम @neetimohan18
निहार से की शादी
नीति मोहन ने शाहरुख खान की पहली हैप्पी न्यू ईयर में मनवा लागे गाना भी गाया। नीति इसके साथ ही कई शो की जज भी बन चुकी हैं। वहीं बात करें गायकी का निजी जिंदगी के बारे में तो साल 2019 में नीति ने अभिनेता निहार पांड्या से शादी की थी। निहार और नीति ने कुछ समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी रचाई थी। निहार पहले अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को भी डेट कर चुके थे। नीति और निहार अब एक बच्चे के माता-पिता भी बन चुके हैं।