फिल्मों में आना हर कला प्रेमी का बहुत बड़ा सपना होता है। अपने इस सपने के साकार करने के लिए कलाकार जी-तोड़ मेहनत भी करता है। हालांकि, इस समय मेहनत के बाद एक नाम लोगों के सिर पर ऐसा छा जाता है कि पूरे मनोरंजन जगत में बस उसी के नाम के चर्चे होते हैं। आज हम आपको इस शख्सियत से रूबरू कराने जा रहे हैं, जो न केवल अपनी खूबसूरती बल्कि अपने अभिनय के दम पर हर किसी के दिल पर राज करती हैं। शोहरत में भरी जिंदगी में उन्होंने अभिनेता दिलीप कुमार तक को अपना फैन बना दिया था। हम बात कर रहे हैं नलिनी जयवंत की। आज उनकी डेथ एनिवर्सरी पर जानते हैं, अभिनेत्री की जिंदगी से जुड़े दिलचस्प किस्सों के बारे में।
Nalini Jaywant: 50-60 के दशक की इस अदाकारा की बोल्डनेस का दीवाना था जमाना, शुरू किया था स्विमसूट का चलन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Fri, 20 Dec 2024 09:15 AM IST
सार
नलिनी जयवंत ने 50 और 60 के दशक में हर दिल को अपना दीवाना बनाया था। उस समय उन्हें इंडस्ट्री की टॉप और डिमांडिंग अभिनेत्रियों का टैग मिला हुआ था। अभिनेत्री काजोल से भी नलिनी का बहुत ही गहरा रिश्ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन