हॉलीवुड के सुपरस्टार टॉम क्रूज की एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है जिसमें वह अपनी ही फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल 7' के क्रू पर चिल्लाते हुए सुनाई दे रहे हैं। टॉम क्रूज क्रू के सदस्यों को इसलिए डांट रहे थे क्योंकि उन्होंने कोरोना वायरस की वजह से शूटिंग के दौरान तय किए गए नियमों का उल्लंघन किया था। यह डांट सीधे-सीधे नहीं थी, बल्कि टॉम ने अपनी डांट में भरपूर गाली गलौज भी शामिल की।
2 of 5
मिशन इम्पॉसिबल 7
- फोटो : Instagram- @filmthusiast
टॉम इस समय मिशन इम्पॉसिबल 7' की शूटिंग ब्रिटेन में करते हैं। उन्हें जब दिखाई दिया कि उनकी फिल्म में काम करने वाले दो लोग मॉनिटर के पास खड़े होकर गप्पें लड़ा रहे हैं और उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग का कुछ ध्यान ही नहीं है तो टॉम ने चिल्लाना शुरू कर दिया। अंतर्राष्ट्रीय मीडिया की तरफ से इंटरनेट पर जारी की गई क्लिप में सुनाई दे रहा है कि टॉम अपने क्रू सदस्यों को बुरी तरह से फटकार रहे हैं।
3 of 5
टॉम क्रूज
- फोटो : सोशल मीडिया
टॉम क्रूज को ऑडियो में सुना जा सकता है, 'हमने एक छवि बना रखी है। लोग हॉलीवुड में फिल्में बनाने इसलिए आ रहे हैं क्योंकि हम यहां पर हैं। उन्हें हम लोगों पर भरोसा है। लेकिन, हम क्या कर रहे हैं? मैं फोन पर हर एक स्टूडियो से, इंश्योरेंस कंपनी से, निर्माताओं से बातचीत कर रहा हूं ताकि हमारी फिल्म बिना किसी रोक-टोक के बन सके। हम तुम जैसे नामुराद लोगों के लिए हजारों नौकरियां पैदा कर रहे हैं। लेकिन, तुम लोगों को इस बात का कोई ख्याल ही नहीं है।'
टॉम आगे कहते हैं, 'मैं ऐसी कोई भी हरकत दोबारा नहीं देखना चाहता। अगर तुमने भविष्य में ऐसा किया तो तुम लोगों को तुरंत निकाल कर बाहर कर दूंगा। अगर तुमने ऐसी कोई भी हरकत करने की कोशिश भी की तो तुम अपने घर बैठोगे। सिर्फ तुम ही नहीं, बल्कि क्रू में से कोई भी सदस्य ऐसी गलती करने की कोशिश भी करेगा, चाहे वह कोई भी हो, वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं रहेगा। और खासकर तुम तो इस बारे में कोई गलती करना भी मत।'
टॉम क्रूज अपने चिल्लाने को जारी रखते हैं और तमाम बातें कहते हैं। वैसे तो सोशल मीडिया पर टॉम क्रूज के इस रवैया की तारीफ भी हो रही है और गाली गलौज करने के लिए थोड़े बहुत लोग उन्हें भी गालियां दे रहे हैं। हालांकि, टॉम क्रूज का मकसद कोरोना वायरस की वजह से पैदा होने वाली परेशानियों को दूर रखना है। इस वजह से ही उन्होंने यह डांट लगाई। फिलहाल तो वह अपनी फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल 7' में व्यस्त हैं। कुछ समय पहले एक बाइक स्टंट करते हुए टॉम को चोट भी लगी थी जिसकी वजह से इस उनकी शूटिंग बंद रही।