{"_id":"5ae94bcb4f1c1ba1098b7a96","slug":"tim-bergling-aka-swedish-dj-avicii-committed-suicide-reveals-latest-reports","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डीजे की मौत के हफ्तेभर बाद बड़ा खुलासा, घर में खून से लथपथ मिली थी लाश","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
डीजे की मौत के हफ्तेभर बाद बड़ा खुलासा, घर में खून से लथपथ मिली थी लाश
Wed, 02 May 2018 03:06 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 02 May 2018 03:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
DJ Avicii
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
डीजे एविसी की मौत को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय गायक ने कांच के टूटे टुकड़े से अपेन शरीर का अंग काट दिया था और ज्यादा खून बह जाने की वजह से उनकी मौत हुई। हालांकि, फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि गायक ने गला रेतकर या कलाई की नस काटकर आत्महत्या की।
2 of 5
DJ Avicii
स्वीडन के मशहूर डीजे और म्यूजिक प्रॉड्यूसर एविसी का असली नाम टिम बर्गलिंग है। 20 अप्रैल को ओमान के मस्कट में मौजूद उनके घर पर खून से लथपथ उनकी लाश मिली थी। उनकी एजेंट डियाना बैरन ने जानकारी देते हुए कहा, 'हमें बड़े दुख के साथ यह बताना पड़ रहा है कि टिम बर्गलिंग, जिन्हें हम डीजे एविसी के नाम से जानते हैं, अब हमारे बीच नहीं रहे।'
3 of 5
DJ Avicii
बताया जा रहा है कि बर्गलिंग किसी बात को लेकर काफी परेशान थे। मौत से दो घंटे पहले उन्होंने अपने एक रिश्तेदार से फोन पर बात भी की थी। जब तक वह शख्स एविसी का मनोबल बढ़ाने घर पहुंचता तब तक काफी देर हो चुकी थी। एविसी दुनिया को अलविदा कह चुके थे। एविसी के माता-पिता ने फैन्स से निजता की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
DJ Avicii
डीजे एविसी को शराब की लत थी। साल 2011 में उनकी सेहत इतनी बिगड़ गई थी कि पूरे 11 दिन के लिए उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ता था। हालांकि, इसी साल उनका एलबम ‘लेवल्स’ रिलीज हुआ था जिसे लोगों ने खूब पसंद किया।
विज्ञापन
5 of 5
DJ Avicii
गाना ‘वेक मी अप’, ‘हे ब्रदर’ फेम डीजे एविसी ने 24 साल की उम्र में ही कई अवॉर्ड अपनी झोली में भर लिए थे। अपने छोटे से करियर में उन्होंने दो एमटीवी म्यूजिक अवॉर्ड, एक बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड और दो ग्रैमी नॉमिनेशन हासिल किए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।