आज के वक्त में करीबन हन दिन कोई न कोई नया गाना आपको सुनने को मिलता है। कभी वो गाना किसी बॉलीवुड फिल्म का होता है तो कभी किसी पॉप एलबम का, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनमें से कितने ही गाने विदेशी धुनों को रीमेक करके बनाए गए हैं। ऐसे ही एक विदेशी बैंड एबा (ABBA) के बारे में हम आपको इस स्पेशल रिपोर्ट में बताएंगे जिसकी दम पर बॉलीवुड ने कितने ही सुपर डूपर हिट गाने आपको सुनाए....
शोहरत से खत्म हुआ था ये म्यूजिक बैंड, आरडी बर्मन भी इस्तेमाल करते थे इनकी धुनें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1972 में स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोल्म में इस बैंड की शुरुआत हुई थी। इस बैंड में कुल चार लोग थे, जिनके नाम एगनेइता फेल्ट्सकोग (Agnetha Fältskog), बीऑर्न उलवियस (Björn Ulvaeus), बेनी एंडरसन (Benny Andersson) और आनी फ्रिड लिंगस्टाड (Anni-Frid Lyngstad) हैं। इस बैंड का नाम इन चारों के पहले अक्षर पर रखा गया था। 1974 से 1982 तक इस बैंड ने न सिर्फ स्वीडन बल्कि पूरी दुनिया में अपने बेहतरीन गानों से धूम मचाई थी। इस बैंड के गाने वर्ल्डवाइड म्यूजिक चार्ट लिस्ट में टॉप पर रहते थे। एबा ने 1974 में इंग्लैंड में यूरोविजन सॉन्ग कॉन्टेस्ट जीता था, जो स्वीडन के लिए इस मुकाबले की पहली ऐतिहासिक जीत थी।
शोहरत से टूटी शादियां
इस बैंड में कुल चार लोग थे, या दूसरे शब्दों में कह सकते हैं कि इस बैंड में कुल दो शादीशुदा जोड़े थे। दरअसल एगनेइता फेल्ट्सकोग- बीऑर्न उलवियस और बेनी एंडरसन- आनी फ्रिड लिंगस्टाड जीवनसाथी थे। इस बैंड की शुरुआत में तो सब कुछ सही रहा लेकिन जैसे जैसे चारों को शोहरत मिलने लगी, वैसे- वैसे उसका असर इन सभी की निजी जिंदगी पर पड़ने लगा। जिसके बाद दोनों जोड़ों का तलाक हो गया।
गानों में रिश्ते टूटने का दर्द
इन चारों के रिश्तों की समस्या बाद में इस बैंड के गानों में भी देखने को मिली। कैसे रिश्तों में समस्या आई इसका जिक्र म्यूजिक और वीडियोज में देखने को मिलता था। रिश्तों के खत्म होने के बाद जनवरी 1983 में ये बैंड भी आधिकारिक तौर पर बंद हो गया। बैंड के बंद होने के बाद बीऑर्न उलवियस और बेनी एंडरसन को म्यूजिक राइटिंग से सफलता मिली लेकिन आनी फ्रिड लिंगस्टाड और एगनेइता फेल्ट्सकोग ने अकेले अकेले काम करना शुरू किया। वहीं दोनों को सफलता भी कुछ खास नहीं मिली।
फिर से बिके एबा के गाने
1989 में पॉलीग्राम नाम की एक कंपनी ने एबा के गानें और रिकॉर्ड कंपनी पोलर को खरीद लिया। इसके बाद पॉलीग्राम ने एबा के पुराने गानों को फिर से सितंबर 1992 में इंटरनेशनल लेवल पर री-इश्यू किए। इन गानों में एबा गोल्ड कलेक्शन भी शामिल था। एबा के रीइश्यू गाने वर्ल्डवाइड बेस्टसेलर घोषित हुए। इसके साथ ही एबा के गानों को नोटेबली मूरील वेडिंग, एडवेंचर ऑफ प्रिसकिला और क्वीन ऑफ द डेसर्ट में भी इस्तेमाल किया गया।
वर्ल्ड टूर और फिल्मों में भी एबा के गानों का हुआ इस्तेमाल
1999 में एबा के म्यूजिक को म्यूजिकल 'ममा मिआ' वर्ल्ड टूर में इस्तेमाल किा गया। इसके बाद 2008 में ममा मिआ नाम की ही फिल्म भी रिलीज हुई, जिसमें एबा के गानों का इस्तेमाल हुआ। इस फिल्म ने उस साल (2008) में इंग्लैड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का खिताब अपने नाम किया। 27 अप्रैल 2018 में इस बात की घोषणा हुई कि इस बैंड ने 35 साल बाद दो नए गाने रिकॉर्ड किए हैं। इन गानों के नाम - 'आई स्टिल हेव फेथ इन यू' और 'डोन्ट शट मी डाउन' हैं।
अंग्रेजी बैंड्स को देते थे टक्कर
बता दें कि एबा ऐसा पहला बैंड था जो किसी अंग्रेजी देश का न होकर भी उनके देशों में भी न सिर्फ पसंद किया जाता था बल्कि चार्टबस्टर्स में भी जगह बनाता था। इन देशों की लिस्ट में यूके, आयरलैंड, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और अमेरिका शामिल थे। पेवेलियन बुक्स की किताब की एक रिपोर्ट के मुताबिक एबा के कुल रिकॉर्ड सेल 26,86,17,06,000 रुपये से भी अधिक थे। 2005 में यूरोविजन सॉन्ग कॉन्टेस्ट के सेलिब्रेशन में एबा के गाने वाटरलू को इतिहास का सर्वश्रेष्ट गाना बताया गया। इसके अलावा 2010 में रॉक एंड रोल हॉल ऑफ फेम में भी सम्मान मिला। वहीं 2015 में एबा के गाने डांसिंग क्वीन को ग्रैमी हॉल ऑफ फेम में भी जगह दी गई थी।