एंजेलिना जोली से लेकर सलमा हायेक जैसी सेलिब्रिटीज ने हॉलीवुड फिल्म निर्माता हॉर्वे विंस्टीन पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। हॉर्वे पर इस मामले में 90 से ज्यादा केस दर्ज है। हॉलीवुड में करीब 81 फिल्मों के लिए ऑस्कर जीतने वाले हार्वे वीनस्टीन अपनी संपत्ति बेचने पर मजबूर हो गए हैं।
पिछले दिनों खबर थी कि हार्वे विंस्टीन के खिलाफ इतने केस हो गए हैं कि उनके पास इनसे कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए पैसे नहीं हैं। अब खबर है कि हॉलीवुड फिल्म निर्माता हॉर्वे विंस्टीन ने 1.6 करोड़ डॉलर की अपनी संपत्ति बेच दी है। वेबसाइट 'वैराइटी डॉट कॉम' के मुताबिक, "उन्होंने इसे अपने पड़ोसी एंड्रयू बेंटली को बेचा है।"
विंस्टीन ने पांच साल के अंतराल में 82.4 लाख डॉलर में 5.71 एकड़ में फैले दो संपत्ति खरीदी थीं। अब उन्होंने 1.6 करोड़ डॉलर की अपनी एस्टेट को बेच दिया हैं।
4 of 4
indian-american-woman-sues-harvey-weinstein
आपको बता दें कि हार्वे ऑस्कर अवॉर्ड विजेता हैं। 1998 में उनकी फिल्म शेक्सपियर इन लव को बेस्ट पिक्चर के लिए ऑस्कर अवॉर्ड मिला था।