{"_id":"5ad608bf4f1c1b3a0b8b4fa8","slug":"rapper-azealia-banks-alleges-she-was-drugged-and-raped","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शराब पिलाकर अमेरिकन रैपर से कई बार रेप, इंस्टाग्राम पर खुद किया सनसनीखेज खुलासा ","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
शराब पिलाकर अमेरिकन रैपर से कई बार रेप, इंस्टाग्राम पर खुद किया सनसनीखेज खुलासा
Wed, 18 Apr 2018 08:36 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 18 Apr 2018 08:36 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Azealia Banks
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अमेरिका की फेमस रैपर अजेलिया बैंक्स ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी दर्द भरी कहानी शेयर की है। उन्होंने बताया कि हफ्ते भर से भी ज्यादा उन्हें शराब पिलाकर उनके साथ रेप किया गया। लेकिन अजेलिया ने उस पोस्ट को डिलीट कर दिया है। जिसमें ये भी लिखा था कि 'लॉकी मेरा रेप किया गया और अब मुझे गंदा महसूृस हो रहा है।'
2 of 5
Azealia Banks
इसके साथ ही अजेलिया ने अपने अकाउंट पर कुछ वॉयस नोट्स भी फॉलोअर्स के लिए शेयर किय थे। इन वॉयस रिकॉर्डिंग में रैपर को वारदात बताते वक्त रोते हुए भी सुना गया है।उन्होंने वॉयस रिकॉर्ड में कहा कि 'क्या आपको पता है, मुझे बहुत ही बुरा और असहज महसूस हो रहा है, मैं अब अपने आपको बहुत ही बेसहारा फील कर रही हूं क्योंकि इस वक्त मैं खुद को प्रताड़ित होते महसूस कर रही हूं।'
3 of 5
Azealia Banks
उन्होंने आगे कहा कि ' आप इस वारदात का अंदाजा भी नहीं लगा सकते, क्योंकि लोग लड़कियों के बारे में बस बुरा ही सोचने पर उतारु रहते हैं और उन्हें अपनी मतलब के लिए मजबूर करते रहते हैं। लेकिन लड़कियां कभी भी नहीं चाहती कि उनके साथ किसी भी तरह की जबरदस्ती हो।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Azealia Banks
बैंक्स ने आगे बताया कि उसकी ड्रिंक में कुछ मिलाया गया था और ऐसा लग रहा था कि उनके गले में भी दर्द हो रहा है। 'मैंने कभी भी ऐसा नहीं सोचा था कि मेरी जिंदगी में ऐसा जहर भर देने वाला दिन आएगा। जब मैं जागी तो मेरे गले में बहुत चुभन हो रही थी जो कि बहुत ही असहनीय थी।'
विज्ञापन
5 of 5
Azealia Banks
अलेजिया ने अपनी इस दर्द भरी कहानी को शेयर करने के बाद पोस्ट डिलीट कर दी। लेकिन उनके किसी फैंस ने इन रिकॉर्डिंग्स को यूट्यूब पर अपलोड कर दिया। बता दें कि 2012 में फेमस हुई रैपर अजेलिया न्यूयॉर्क में रहती हैं और तकरीबन 212 से भी ज्यादा हिट रैप गा चुकी हैं। लेकिन ट्विटर पर रंगभेद का शिकार होने के चलते अन्य आर्टिस्ट से झगड़े के बाद उनकी छवि पर बुरा असर पड़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।