जॉन सीना अपनी फाइट्स के अलावा रोमांस को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहते हैं । साल 2012 में रेसलमेनिया 33 के दौरान जॉन ने निकी बेला को रिंग में ही प्रपोज कर दिया था । निकी भी WWE की रेसलर हैं । WWE की इस फेमस जोड़ी के फैंस के लिए बेहद बुरी खबर है ।
6 साल बाद शादी से एक हफ्ते पहले टूटा जॉन सीना और उनकी गर्लफ्रेंड का रिश्ता, वजह जान गुस्से में फैंस
हॉलीवुड में यह इस साल का सबसे शॉकिंग ब्रेकअप है । 6 साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद अब जॉन और निकी का ब्रेकअप हो गया है । दोनों ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी है । 40 साल के जॉन और 34 की निकी के लिए यह एक मुश्किल फैसला था ।
अपना रिश्ता खत्म करने पर दोनों को ही काफी दुख है । बता दें कि निकी और जॉन ने सगाई कर ली थी और 5 मई को डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाले थे । शादी से एक हफ्ते पहले निकी और जॉन का ब्रेकअप होना काफी चौंकाने वाला है।
A post shared by Nikki Bella (@thenikkibella) on
ब्रेकअप के बारे में निकी ने कहा,'ये फैसला लेना काफी कठिन था। हम दोनों एक-दूसरे के बीच प्यार बनाए रखेंगे और एक-दूसरे की हमेशा इज्जत करेंगे। हमने साथ में बहुत अच्छे पल बिताए हैं ।' रिश्ता टूटने पर दोनों के फैंस को तगड़ा झटका लगा है ।
Anybody feeling down, check out #WaltWhitman has always been a helpful voice in times of crisis. Beautifully wild thinker, and was certainly onto something with ideas like these. pic.twitter.com/tGl3p9smFl
कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में जॉन ने कहा था, '5 साल साथ बिताने के बाद अब ऐसा लगता है कि प्यार करना आसान नहीं है । जैसे सबके पास होती हैं वैसी ही दिक्कतें हमारे रिलेशन में भी हैं । कई बार मैं दुखी हो जाता हूं लेकिन फिर लगता है कि मैं उसके बिना नहीं जी सकता ।'