फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस हॉलीवुड एक्ट्रेस ने यूपी के बच्चे को लिया गोद, इंस्टाग्राम अकांउट पर शेयर की तस्वीरें

Mon, 16 Apr 2018 06:15 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 16 Apr 2018 06:15 AM IST
विज्ञापन
hollywood actress Mary Argiropoulos adopts underprivileged child in Uttar Pradesh' Braj
Marie Avgeropoulos

भारत यात्रा पर आए मशहूर विदेशी हस्तियों को यहां की संस्कृति का अनोखापन बहुत लुभाता है। इसलिए हर साल भारी संख्या में विदेशी मेहमान भारत दर्शन के लिए आते हैं। इसी कड़ी में हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मैरी एगरोपोलॉज इन दिनों उत्तर प्रदेश के बहुप्रसिद्ध ब्रज इलाके में पहुंची हुई हैं। 


 

hollywood actress Mary Argiropoulos adopts underprivileged child in Uttar Pradesh' Braj
Marie Avgeropoulos
दिलचस्प बात ये है कि एक्ट्रेस मैरी एगरोपोलॉज मथुरा के ब्रज दो खास उद्देश्य के साथ आई हैं। पहला कि वह भगवान श्रीकृष्ण को करीब से जान सके और दूसरा कि वह यहां कुछ सामाजिक कार्य कर सके। 
 
hollywood actress Mary Argiropoulos adopts underprivileged child in Uttar Pradesh' Braj
Marie Avgeropoulos
भारत पहुंची एक्ट्रेस मैरी एगरोपोलॉज मथुरा के संदीपन मुनी के एक स्कूल भी गईं और वहां बच्चों के साथ काफी समय बिताया। इस दौरान उन्होंने इन स्कूली बच्चों से बातचीत कर भारत की संस्कृति को समझने की कोशिश की है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
hollywood actress Mary Argiropoulos adopts underprivileged child in Uttar Pradesh' Braj
Marie Avgeropoulos

एक्ट्रेस मैरी एगरोपोलॉज ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर मथुरा के स्कूल के बच्चों के साथ की कई तस्वीरें और वीडियो भी शेयर किए हैं। इन तस्वीरों में वह दूसरों को गरीब बच्चों की मदद के लिए प्रोत्साहित करते हुए नजर आ रही हैं। इसी कड़ी में उन्होंने एक  वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि यह नन्ही लड़की FFLV स्कूल में पढ़ाई के खर्च के लिए प्रायोजक के इंतजार में है। उसकी मां हमें बताती हैं कि उन्होंने उसकी 12 साल की उम्र में शादी हो गई थी। जिसके चलते उसे पढ़ाई करने का मौका नहीं मिला। वह वास्तव में अपनी बेटी के लिए यह अवसर चाहती है और आप ऐसा कर सकते हैं। इसी तरह हम लड़कियों को शिक्षित करके गरीबी और पुरानी परंपराओं के चक्र को तोड़ सकते हैं। आज FFLV कार्यक्रम के माध्यम से एक लड़की की पढ़ाई का खर्च उठाएं। यदि आप किसी लड़की को शिक्षित करते हैं तो आप पूरे गांव को शिक्षित करते हैं। 
 

 

This young girl is on the waitlist for a sponsor at an FFLV school. Her Mom explains to us how she was married at 12 and didn’t get the opportunity to study because her childhood was lost to marriage. She really wants this opportunity for her daughter and you can make that happen. This is how we break the cycle of poverty and old traditions by educating girls. Sponsor a girl today through the FFLV program. If you educate a girl you educate an entire village. ⬆️LINK IN BIO ⬆️ to watch my documentary journey to where specifically your donations go. #shemustcount #letgirlslearn #womenempowerment #education #india @fflvindia #unicef #genderequality #endchildmarriage @withoutxfilms

A post shared by Marie Avgeropoulos (@marieavgeropoulos) on

विज्ञापन
hollywood actress Mary Argiropoulos adopts underprivileged child in Uttar Pradesh' Braj
Marie Avgeropoulos visits Braj

बता दें कि एक्ट्रेस मैरी एगरोपोलॉज ने फूड फॉर लाइफ ऑर्गनाइजेशन द्वारा गरीब बच्चों के लिए चलाए गए इस स्कूल के एक बच्चे को गोद भी लिया है। एक्ट्रेस इस बच्चे की पढ़ाई-लिखाई का पूरा खर्च उठाएंगी। मैरी साल 2017 में इस ऑर्गनाइजेशन जुड़ी थीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed