फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत में 'एवेंजर्स इंफिनिटी वॉर' की धूम, पहले दिन की कमाई ने बनाए ये 4 बड़े रिकॉर्ड्स

Sun, 29 Apr 2018 07:51 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 29 Apr 2018 07:51 AM IST
विज्ञापन
Avengers Infinity War Collection Day 1 Film Earns 30 Crores In Opening Day
Avengers Infinity War

अमेरिका से पहले भारत में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म 'एवेंजर्स इंफिनिटी वॉर' टिकट खिड़की पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने पहले ही दिन पूरे 30 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इसी के साथ यह साल 2018 की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन चुकी है।

Trending Videos
Avengers Infinity War Collection Day 1 Film Earns 30 Crores In Opening Day
Avengers Infinity War

'बॉक्स ऑफिस इंडिया' की रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक किसी भी हॉलीवुड फिल्म की भारत में पहले दिन की कमाई 15 करोड़ रुपये से ज्यादा नहीं रही है। ऐसे में इस शानदार ओपनिंग की बदौलत 'एवेंजर्स इंफिनिटी वॉर' ने भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली और सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड भी बना लिया है।

Avengers Infinity War Collection Day 1 Film Earns 30 Crores In Opening Day
avengers infinity war

एडवांस बुकिंग के मामले में भी 'एवेंजर्स इंफिनिटी वॉर' ने रिकॉर्ड बनाया है। इस फिल्म ने भारत में प्री-बुकिंग से 29 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ यह हॉलीवुड की पहली ऐसी फिल्म भी बन गई है जिसकी भारत में इतनी बड़ी एडवांस बुकिंग की गई हो। हालांकि, इतने बड़े पैमाने पर हुई प्री-बुकिंग और ओपनिंग कलेक्शन के बावजूद एवेंजर्स को देशी सुपरहीरोज- बाहुबली और सुल्तान कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Avengers Infinity War Collection Day 1 Film Earns 30 Crores In Opening Day
Avengers Infinity War

एडवांस बुकिंग के मामले में 22 सुपरहीरोज वाली फिल्म 'एवेंजर्स इंफिनिटी वॉर' बाहुबली को पटखनी देने में नाकाम रही। पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'बाहुबली-2' ने एडवांस बुकिंग से 37 करोड़ रुपये कमाए थे। यानी, 'एवेंजर्स इंफिनिटी वॉर' और 'बाहुबली-2' की प्री-सेल में कुल 16 लाख रुपये का अंतर है। वहीं, ओपनिंग डे कलेक्शन के मामले में यह फिल्म सलमान खान की 'सुल्तान' से पीछे रह गई है। सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' ने  36.54 करोड़ रुपये कमाए थे। 

विज्ञापन
Avengers Infinity War Collection Day 1 Film Earns 30 Crores In Opening Day
Avengers Infinity War

हॉलीवुड फिल्म होने के बावजूद भारत के सिने दर्शकों के बीच 'एवेंजर्स इंफिनिटी वॉर' को लेकर उत्साह देखा गया है। इसकी मुख्य वजह यह है कि अंग्रेजी के अलावा इसे लगभग सभी मुख्य क्षेत्रिय भाषाओं में रिलीज किया गया है। यानी जिन्हें अंग्रेजी नहीं आती मगर सुपरहीरो वाली फिल्में देखने का शौक है, वे भी इस फिल्म को देखने का प्लान बना रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed