फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'एवेंजर्स इंफिनिटी वॉर' की दहाड़ से हिला बॉक्स ऑफिस, 3 दिन में कमाई का आंकड़ा 100 करोड़ के करीब

Mon, 30 Apr 2018 02:27 PM IST
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 30 Apr 2018 02:27 PM IST
विज्ञापन
Avengers Infinity War‬ box office collection day 3
‪‪Avengers Infinity War‬
'एवेंजर्स इंफिनिटी वॉर' ने ताबड़तोड़ कमाई से बॉक्स ऑफिस को हिलाकर रख दिया है। इस फिल्म को रिलीज हुए महज तीन दिन हुए हैं और इसकी कमाई का आंकड़ा 96 करोड़ पार कर चुका है। इसकी धमाकेदार अोपनिंग और कलेक्शन को देखकर लगता है कि फिल्म आने वाले दिनों में और भी तहलका मचा सकती है। 
Trending Videos
Avengers Infinity War‬ box office collection day 3
‪‪Avengers Infinity War‬
भारत में इस फिल्म ने शुक्रवार को 31.30 करोड़, शनिवार को 30.50 और रविवार को 34.50 करोड़ की कमाई की। यानि कि कुल मिलाकर यह फिल्म अब तक भारत में 96.30 करोड़ की कमाई कर चुकी हैं। जबकि वर्ल्ड वाइड यह आंकड़ा 123.25 करोड़ पहुंच गया है।
 

 
Avengers Infinity War‬ box office collection day 3
‪‪Avengers Infinity War‬
यह फिल्म भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म बन गई है। 'एवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर' को केवल 2000 स्क्रीनों पर रिलीज किया गया था। इसके बावजूद यह फिल्म अपनी धाक जमाने में कामयाब रही। 'एवेंजर्स इंफिनिटी वॉर' हॉलीवुड की अब तक की सबसे महंगी फिल्म मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Avengers Infinity War‬ box office collection day 3
‪‪Avengers Infinity War‬
फिल्म क्रिटिक रमेश बाला के मुताबिक 'एवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर' ने 'फेट ऑफ द फ्यूरियस' फिल्म का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसके साथ ही यह फिल्म जबरदस्त कमाई करने वाली पहली ओपनिंग वीकेंड फिल्म बन गई है। हॉलीवुड फिल्मों की बात की जाए तो भारत में उनकी लोकप्रियता अधिक रहती है जिस वजह से वह आसानी से कमाई कर पाती हैं।
विज्ञापन
Avengers Infinity War‬ box office collection day 3
‪‪Avengers Infinity War
'एवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर' को एंथनी और जॉय रूसो ने डायरेक्ट किया है। जिसमें लीड रोल में रॉबर्ट डाउनी जूनियर, क्रिस इवांस, क्रिस प्रैट, क्रिस हैम्सवर्थ, बेनेडिक्ट कम्बरबैच, स्कारलेट जोहानसन और मार्क रफेलो हैं। इस फिल्म की कहानी एक सुपरहीरो की है जो एकजुट होकर खलनायक थानोस से दुनिया को बचाते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed