फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘टर्मिनेटर डार्कफेट’ के बाद इस धमाकेदार सीरीज से होगी अर्नाल्ड की वापसी, यहां पाइए पूरी डिटेल

Tue, 01 Sep 2020 08:03 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Tue, 01 Sep 2020 08:03 PM IST
विज्ञापन
Arnold Schwarzenegger will seen in Spy Adventure web Series As Lead Actor
अर्नाल्ड श्वार्जेनेगर - फोटो : अमर उजाला, सियोल

इन दिनों ओटीटी पर धमाल मचा रही फिल्म ‘टर्मिनेटर डार्कफेट’ के हीरो अर्नाल्ड श्वार्जेनेगर ने अपनी अगली पेशकश का जानकारी सार्वजनिक कर दी है। इसी के साथ उनका टीवी या कह लें कि ओटीटी डेब्यू भी होने जा रहा है। अर्नाल्ड हॉलीवुड कंपनी स्काईडांस टेलीविजन के लिए जासूसी सीरीज करने जा रहे हैं। इस सीरीज की कहानियां दुनिया भर में फैली होंगी और इनके साथ नाम जुड़ा है उस शो रनर जिन्होंने प्राइम वीडियो के लिए ‘जैक रीचर’ जैसी सीरीज तैयार की है।

Arnold Schwarzenegger will seen in Spy Adventure web Series As Lead Actor
अर्नाल्ड श्वार्जेनेगर - फोटो : instagram: schwarzenegger

जानकारी के मुताबिक अर्नाल्ड श्वार्जेनेगर ने भी बदलते समय के साथ कदम ताल करते हुए अपनी पहली टीवी सीरीज के लिए हां कर दी है। ये एक ग्लोबल स्पाई एडवेंचर सीरीज होगी, जिसकी मूल कहानी एक पिता और एक बेटी के रिश्तों के सहारे आगे बढेगी। इन दिनों दुनिया भर में इस तरह की कहानियों की मांग बहुत ज्यादा बढ़ गई है जिसमें पिता और बेटी के रिश्तों को दिखाया गया है। बिन मां की बेटी को पालने वाले पिता की कहानियां भारत में ‘नील कमल’ के दिनों से चली आ रही हैं।

Arnold Schwarzenegger will seen in Spy Adventure web Series As Lead Actor
अर्नाल्ड श्वार्जेनेगर - फोटो : अमर उजाला, सियोल

स्काईडांस और अर्नाल्ड का नाता पुराना है। दोनों ने मिलकर ‘टर्मिनेटर जेनेसिस’ और ‘टर्मिनेटर डार्क फेट’ जैसी फिल्में बनाई हैं। इस सीरीज में भी अर्नाल्ड बतौर कार्यकारी निर्माता जुड़े रहेंगे और शो के मुनाफे में उनकी भी हिस्सेदारी बताई जा रही है। वैसे छोटे परदे पर अर्नाल्ड का चेहरा भले पहले न दिखा हो लेकिन इन दिनों तेजी से बन रही ‘स्टैन लीज सुपरहीरो किंडनगार्टन’ में उनकी आवाज जरूर सुनाई देगी। ये सीरीज अगले साल रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Arnold Schwarzenegger will seen in Spy Adventure web Series As Lead Actor
अर्नाल्ड श्वार्जेनेगर - फोटो : अमर उजाला

अर्नाल्ड की स्पाई सीरीज से जो सबसे अहम नाम अब तक जुड़ चुका है वह है निक सैंटोरा का। निक ने ‘लॉ एंड ऑर्डर’, ‘प्रिजन ब्रेक’ और ‘स्कॉर्पियन’ जैसी मशहूर सीरीज के सृजन, विकास और निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वह ‘जैक रीचर’ पर बन रही सीरीज की भी शो रनर हैं।

विज्ञापन
Arnold Schwarzenegger will seen in Spy Adventure web Series As Lead Actor
अर्नाल्ड श्वार्जेनेगर - फोटो : instagram: schwarzenegger

अर्नाल्ड श्वार्जेनेगर ने बॉडी बिल्डिंग से शोहरत हासिल करने के बाद फिल्मों में खूब नाम और पैसा कमाया है। वह अमेरिका में कैलीफोर्निया राज्य के गवर्नर भी रह चुके हैं। 30 जुलाई को 73 साल के हो चुके अर्नाल्ड श्वार्जेनेगर पूर्ण रूप से वेगन हो चुके हैं यानी कि वह संपूर्ण शाकाहारी हैं यहां तक डेयरी उत्पादों का भी वह अपने भोजन में इस्तेमाल नहीं करते हैं।

पढ़ें: आज तक नहीं सुलझी मर्लिन मुनरो की मौत की गुत्थी, जानिए जिंदगी के अनसुने किस्से

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed