मशहूर अभिनेता और पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ अक्सर अपनी फिल्मों और गानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। एक्टर की फैन फॉलोइंग भी तगड़ी है। उन्हें सुनने के लिए फैंस किसी भी हद तक चले जाते हैं। अब दिलजीत दोसांझ दिल-लुमिनाती टूर के लिए भारत आ गए हैं और दिल्ली में अपने कॉन्सर्ट से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दे रहे हैं। हालांकि, इन सब के बीच अब हाल ही में, सिंगर ने एक छोटे फैन की वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है।
Diljit Dosanjh: छोटे फैन की क्यूट वीडियो पर दिलजीत हार बैठे अपना दिल, कॉन्सर्ट की टिकट देने का किया वादा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Mon, 28 Oct 2024 01:09 PM IST
सार
Diljit Dosanjh Fan Video: दिलजीत दोसांझ ने दिल्ली में अपने दिल-लुमिनाती इंडिया टूर के दौरान एक नन्हे प्रशंसक की ओर दिल से इशारा किया, जो अपनी बालकनी से कॉन्सर्ट स्थल को देख रहा था। वीडियो में, वह गायक को पुकारते हुए उसे ज़ोर से गाने के लिए कह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन