अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की हालिया रिलीज फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ बॉक्स ऑफिस पर पांच दिन पूरे कर चुकी है। फिल्म को क्रिटिक्स से तो मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की रफ्तार काफी धीमी बनी हुई है। जानिए अब मंगलवार को कैसा रहा फिल्म का प्रदर्शन…
2 of 5
दे दे प्यार दे 2
- फोटो : Youtube T-series
मंगलवार की हुई इतनी कमाई
बॉक्स ऑफिस पर पांच दिन पूरे कर चुकी ‘दे दे प्यार दे 2’ की मंगलवार की कमाई सामने आ गई है। पांचवें दिन मंगलवार को फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 3.44 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। इस आंकड़े के देर रात तक बढ़ने की उम्मीद है। इससे पहले सोमवार को फिल्म ने 4.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। इस तरह से पांच दिनों में ‘दे दे प्यार दे 2’ की कुल कमाई 42.44 करोड़ रुपए हो चुकी है।
3 of 5
दे दे प्यार दे 2
- फोटो : Youtube T-series
50 करोड़ के आंकड़े से दूर है फिल्म
अजय देवगन की इस रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा फिल्म को क्रिटिक्स ने तो मिली-जुली प्रतिक्रिया दी थी। वहीं दर्शकों ने भी फिल्म की कहानी को पसंद किया है। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म उस रफ्तार से आगे नहीं बढ़ पा रही है। यही कारण है कि पांच दिन बीत जाने के बाद भी फिल्म 50 करोड़ के आंकड़े से दूर है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में फिल्म जल्दी से 50 करोड़ के आंकड़े तक पहुंच सकेगी।
4 of 5
दे दे प्यार दे 2
- फोटो : यूट्यूब
सामने नहीं है कोई बड़ी फिल्म
‘दे दे प्यार दे 2’ के अलावा बॉक्स ऑफिस पर अब कोई और बड़ी फिल्म नहीं है। पिछली रिलीज ‘हक’, ‘द गर्लफ्रेंड’ और ‘दे दे प्यार दे 2’ के साथ ही रिलीज हुई ‘कांथा’ की कमाई अब गिरने लगी है। ऐसे में अकेले ‘दे दे प्यार दे 2’ ही इकलौती हिंदी फिल्म है, जो करोड़ों में कमाई कर रही है। हालांकि, इस शुक्रवार को फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ रिलीज हो रही है। ऐसे में संभव है कि शुक्रवार के बाद ‘दे दे प्यार दे 2’ की कमाई में और भी गिरावट आए।
5 of 5
दे दे प्यार दे 2
- फोटो : यूट्यूब
2019 में आई फिल्म का सीक्वल है ‘दे दे प्यार दे 2’
‘दे दे प्यार दे 2’ साल 2019 में आई फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ का सीक्वल है। दूसरे पार्ट की कहानी वहीं से शुरू होती है, जहां पर पहली फिल्म की कहानी खत्म हुई थी। पहले पार्ट में जहां अजय देवगन और रकुल प्रीत के अलावा तब्बू भी प्रमुख भूमिका में नजर आई थीं। वहीं ‘दे दे प्यार दे 2’ में आर माधवन और मीजान जाफरी अहम भूमिकाओं में दिखाई दिए हैं।