डैनियल क्रेग के दीवानों के लिए खुशखबरी है। हॉलीवुड स्टार डैनियल एक बार फिर से एक मर्डर मिस्ट्री को सुलझाते नजर आएंगे। खुद रियान जॉनसन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से फिल्म के टीजर को साझा करते हुए इस बात की जानकारी अपने फैंस के संग साझा किया है। आइए आपको डैनियल क्रेग की आगामी फिल्म के बारे में बताते हैं। साथ ही साथ 'नाइव्स आउट' सीरीज की यह तीसरी फिल्म कब और कहां रिलीज होने जा रही है इस बात का खुलासा भी रियान जॉनसन ने कर दिया है।
https://www.amarujala.com/entertainment/hollywood/glass-onion-movie-review-in-hindi-by-pankaj-shukla-rian-johnson-daniel-craig-janelle-monae-edward-norton
2 of 5
नाइव्स आउट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अगर आप मर्डर मिस्ट्री फिल्मों के दीवाने हैं तो आपके लिए यह खबर बेहद दिलचस्प होने जा रही है। हॉलीवुड में 'जेम्स बॉन्ड' के नाम से मशहूर अभिनेता डैनियल क्रेग एक बार फिर से एक मर्डर की गुत्थी को सुलझाते नजर आएंगे। आज यानी शुक्रवार को रियान जॉनसन ने अपनी आगामी फिल्म के नाम का खुलासा करते हुए एक 45-सेकंड के वीडियो को साझा किया है। यह वीडियो उनकी फिल्म 'नाइव्स आउट 3' का टीजर है और इस फिल्म का शीर्षक 'वेक अप डेड मैन' है।
3 of 5
नाइव्स आउट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रियान जॉनसन द्वारा साझा किए गए वीडियो की शुरुआत 'नाइव्स आउट' से होती है। जिसमें डैनियल क्रेग कहते हैं 'सबसे पहले चाकू निकाले गए फिर शीशा टूट गया। मैं इस बार अब तक के सबसे खतरनाक मामले को सुलझाने जा रहा हूं'। इस वीडियो डैनियल अपनी पिछली दोनों फिल्मों का जिक्र करते हैं। इस मर्डर मिस्ट्री फ्रैंचाइजी की पहली दो फिल्में 2019 और 2022 में आ चुकी हैं। डैनियल इसमें 'नाइव्स आउट' और 'ग्लास ओनियन' का जिक्र करते हैं।
4 of 5
नाइव्स आउट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रियान जॉनसन अपनी आगामी फिल्म को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। 'वेक अप डेड मैन' के टीजर को साझा करने से पहले उन्होंने एक अंडे की तस्वीर को अपने सोशल मीडिया हैंडल से साझा किया था। तब से ही रियान के फैंस कयास लगाने लग गए थे कि वे जरूर कुछ बड़ा एलान करने वाले हैं।
5 of 5
डैनियल क्रेग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
डैनियल क्रेग की आगामी फिल्म 'वेक अप डेड मैन' को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा। साथ ही साथ रियान जॉनसन ने इस फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा करते हुए बताया कि 'वेक अप डेड मैन' 2025 में रिलीज होगी। इससे पहले भी जॉनसन ने अपनी दोनों फिल्मों के राइट्स नेटफ्लिक्स को ही दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस सौदे के लिए जॉनसन को 312 मिलियन डॉलर नेटफ्लिक्स की तरफ से मिले हैं।