{"_id":"6a39ed65bd56bfbe3105b720","slug":"cocktail-2-maa-inti-bangaram-main-wapas-aaunga-box-office-collection-on-monday-2026-06-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चौथे दिन 50 करोड़ पार हुई 'कॉकटेल 2', 'मां इंटी बंगारम' को भी मिल रहा प्यार; जानें 'मैं वापस आऊंगा' का हाल?","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
चौथे दिन 50 करोड़ पार हुई 'कॉकटेल 2', 'मां इंटी बंगारम' को भी मिल रहा प्यार; जानें 'मैं वापस आऊंगा' का हाल?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Tue, 23 Jun 2026 07:50 AM IST
सार
Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'कॉकटेल 2' की धूम है। 'मां इंटी बंगारम' भी दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। आइए जानते हैं इन फिल्मों के अलावा बाकी फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है?
विज्ञापन
1 of 6
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सिनेमाघरों में कई फिल्में दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। इसमें बॉलीवुड के साथ साउथ की फिल्में शामिल हैं। 'कॉकटेल 2' जहां दर्शकों को पसंद आ रही है, वहीं 'मां इंटी बंगारम' को भी दर्शक प्यार दे रहे हैं। हालांकि वीकएंड के बाद सभी फिल्मों का कलेक्शन घटा है। आइए जानते हैं 'मैं वापस आऊंगा' और 'पेद्दी' ने कितना कलेक्शन किया है?
2 of 6
कॉकटेल 2
- फोटो : एक्स
कॉकटेल 2
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना जैसे सितारों से सजी फिल्म ‘कॉकटेल 2’ की बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत हुई। हालांकि वीकएंड के बाद इसके कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली है। सोमवार को इसने 6.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। रविवार को इसने 17.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 53.85 करोड़ रुपये हो गया है।
3 of 6
मां इंटी बंगारम
- फोटो : X
मां इंटी बंगारम
सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म 'मां इंटी बंगारम' ने 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। वीकएंड पर इस फिल्म ने अच्छी कमाई की। सोमवार को इस फिल्म का कलेक्शन काफी कम हो गया। चौथे दिन इसने 4.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। रविवार को इसने 10.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसका टोटल कलेक्शन 27.20 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
फिल्म 'मैं वापस आऊंगा में' शरवरी और वेदांग रैना
- फोटो : X
मैं वापस आऊंगा
इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' की दूसरे हफ्ते के वीकएंड पर अच्छी कमाई हुई। वीकएंड के बाद इस फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है। दूसरे सोमवार को इसने 2.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। रविवार को इसने 5.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। अब फिल्म का टोटल कलेक्शन 26.75 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
5 of 6
'पेद्दी' का गाना 'चिकिरी चिकिरी'
- फोटो : यूट्यूब
पेद्दी
राम चरण की फिल्म 'पेद्दी' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की। वीकएंड पर इसके कलेक्शन में इजाफा हुआ। अब इसकी कमाई लाखों में सिमट गई है। तीसरे सोमवार को इसने सिर्फ 83 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। रविवार को इसने 2.82 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 235.10 करोड़ रुपये हो गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।