अभिनेत्री श्रुति शर्मा ने संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ में साइमा का किरदार निभाया था। सीरीज में उनका रोल भले छोटा था, लेकिन ऑडियंस ने उनके अभिनय को काफी पसंद किया। हाल ही में अमर उजाला डिजिटल से खास बातचीत में श्रुति शर्मा ने ‘हीरामंडी’ के बाद जिंदगी में आए बदलाव, इंडस्ट्री से मिलने वाले प्रस्ताव और ‘हीरामंडी 2’ को लेकर खुलकर अपनी बात रखी।
2 of 6
श्रुति शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम@shrutiisharmaa
हीरामंडी के बाद जिंदगी बदली लेकिन...
श्रुति शर्मा ने कहा, ‘हीरामंडी बहुत अच्छा प्रोजेक्ट रहा, उसमें बहुत अच्छा रिस्पॉन्स आया। उसके बाद मेरे पास बहुत अच्छे ऑफर्स भी आए। मैंने उसके बाद सीरीज ‘मिट्टी’ भी साइन की। अब ‘ऑफिस ऑफिस - चली मुसद्दीलाल की बेटी’ कर रही हूं। दरअसल, मैं हमेशा से बहुत क्लीन वर्क करने में विश्वास करती हूं। अगर मैं कोई काम कर रही हूं, तो मैं चाहूंगी कि मेरे पास उसमें सच में कुछ करने के लिए हो। मैं ऐसे प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनना चाहती हूं, जहां मुझे खुद को भी चुनौती देने का मौका मिले।’
3 of 6
श्रुति शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम@shrutiisharmaa
बहुत सारी इंटीमेसी होती है… इसलिए
श्रुति शर्मा ने बताया कि कई बार बड़े प्रोजेक्ट्स मिलने के बावजूद वह उन्हें स्वीकार नहीं कर पातीं। उन्होंने कहा ‘आजकल बहुत सारे प्रोजेक्ट्स आते हैं लेकिन कई बार उनमें बहुत सारी इंटीमेसी होती है। बहुत सारी ऐसी चीजें होती हैं, जिनके साथ मैं सहज नहीं हूं, तो मुझे बहुत बार मना करना पड़ता है। मेरे लिए सिर्फ काम करना जरूरी नहीं है। मेरे लिए यह ज्यादा जरूरी है कि मैं किस तरह का काम कर रही हूं।’
4 of 6
श्रुति शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम@shrutiisharmaa
कभी नहीं सोचा था कि इतना प्यार मिलेगा
‘हीरामंडी’ को लेकर मिले प्यार पर श्रुति शर्मा ने कहा कि यह उनके लिए उम्मीद से कहीं ज्यादा था। उन्होंने कहा ‘सच कहूं तो मैंने कभी उम्मीद नहीं की थी कि मुझे इतना प्यार मिलेगा। आज भी अलग-अलग देशों से मेरे पास संदेश आते हैं। लोग पूछते हैं कि आप दोबारा कब दिखेंगी, हीरामंडी 2 कब आ रही है, हम आपको फिर कब देख पाएंगे।'
5 of 6
श्रुति शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम@shrutiisharmaa
हर पल भगवान को धन्यवाद करती हूं
श्रुति ने आगे कहा, 'मुझे सबसे ज्यादा हैरानी इस बात की होती है कि इतना बड़ा प्रोजेक्ट था, इतनी बड़ी कास्ट थी। उसमें मेरे किरदार की आधी ही कहानी सामने आई थी, लेकिन फिर भी लोगों ने उसे इतना प्यार दिया। मैंने सच में यह सोचा नहीं था। मैं इस चीज के लिए बहुत आभारी हूं। मुझे लगता है हर पल मैं भगवान को धन्यवाद कहती हूं कि उन्होंने मेरी जिंदगी में मुझे ऐसा प्रोजेक्ट दिया।’