ये हफ्ता सिनेमा लवर्स के लिए काफी शानदार साबित हो रहा है, क्योंकि उन्हें जबरदस्त फिल्मों का दीदार करने का मौका थिएटर्स में मिल रहा है। इसमें हॉरर, एक्शन, थ्रिलर से लेकर रोमाटिंग-ड्रामा सब शामिल है। एक और जहां 'द कान्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स' और 'बागी 4' नेटिजंस का ध्यान खींच रही है। तो वहीं दूसरी ओर 'द बंगाल फाइल्स' और 'दिल मद्रासी' भी लोगों को शॉक कर रही है। आइए जानते हैं बुधवार के दिन फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया और कौन किसपर भारी पड़ा।
Box Office: ‘द कॉन्ज्यूरिंग’-’बागी 4’ ने कमाए करोड़ों, जबकि लाखों में सिमटी ‘द बंगाल फाइल्स’ और ‘परम सुंदरी’
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Thu, 11 Sep 2025 08:07 AM IST
सार
Box Office Collection: इन दिनों सिनेमाघरों में बॉलीवुड, साउथ से लेकर हॉलीवुड तक की फिल्में दर्शकों को दिखाई जा रही है। बुधवार के दिन बॉक्स पर सभी फिल्मों की कमाई में गिरावट देखने को मिली है। हालांकि, 'द कॉन्ज्यूरिंग', 'बागी 4' और 'दिल मद्रासी' ने ठीक-ठाक कलेक्शन किया। जानिए बाकी फिल्मों का का हाल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन