जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' शुरुआत से ही सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म से कई स्टार किड्स अपना डेब्यू कर रहे हैं, जिसमें सुहाना खान, खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा का नाम शामिल है। हाल ही में एक बातचीत में जोया अख्तर और रीमा कागती ने कहा कि मीडिया भाई-भतीजावाद की बहस को लेकर पाखंडी हो रहा है। क्योंकि मीडिया ने स्टार किड्स सुहाना, खुशी और अगस्त्य पर ध्यान केंद्रित किया, जबकि अन्य चार कलाकार युवराज मेंडा दिल्टन डोइली, अदिति डॉट सहगल, मिहिर आहूजा और वेदांग रैना को नजरअंदाज किया।
Zoya Akhtar: द आर्चीज में स्टार किड्स को लेकर जोया ने मीडिया पर कसा तंज, बोलीं- 'आपने बाकी चार को अनदेखा किया'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Tue, 14 Nov 2023 12:04 PM IST
सार
जोया अख्तर और रीमा कागती ने कहा कि मीडिया भाई-भतीजावाद की बहस को लेकर पाखंडी हो रहा है। क्योंकि मीडिया ने स्टार किड्स सुहाना, खुशी और अगस्त्य पर ध्यान केंद्रित किया, जबकि अन्य चार कलाकारों को नजरअंदाज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन