बॉलीवुड का बादशाह अगर रिक्शा चलाने लगे तो आप भी सोचेंगे कि आखिर शाहरुख खान को ये क्या हो गया है। जी हां, इंटरनेट पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें शाहरुख खान रिक्शा चला रहे हैं। शाहरुख ने खुद ये तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है।
क्यों रिक्शा चलाने को मजबूर हुए शाहरुख खान, जानिए वायरल तस्वीर का सच
'जीरो' के सेट पर शाहरुख ने अनुष्का और कैटरीना को रिक्शे पर घुमाया। सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करते हुए शाहरुख खान ने कहा, 'बेहतरीन यादों का आगाज...लड़कियां मुझे एक सवारी के लिए ले जा रही हैं जिसे कहते है जीरो।' तीनों ने इससे पहले फिल्म 'जब तक है जान' में साथ काम किया था।
Best memories begin with insane ideas...Girls taking me along for a ride called #Zero @aanandlrai #Katrina @AnushkaSharma pic.twitter.com/iSgiEF1qY8
वहीं कैटरीना कैफ ने भी इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की है। कैटरीना ने साथ लिखा है- 'लिमोजीन का बेहतरीन ड्राइवर जिन्हें आप भी बुला सकते हैं...फिर से शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा के साथ, सौजन्य, आनंद एल. राय की Zero।'
A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on