{"_id":"5cd8563fbdec220785346316","slug":"zarine-khan-blame-on-katrina-kaif-over-her-flop-carrier","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्मी करियर डूबने के लिए कटरीना को जिम्मेदार मानती हैं ये एक्ट्रेस, सलमान के साथ किया था डेब्यू","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्मी करियर डूबने के लिए कटरीना को जिम्मेदार मानती हैं ये एक्ट्रेस, सलमान के साथ किया था डेब्यू
Mon, 13 May 2019 12:19 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Mon, 13 May 2019 12:19 PM IST
विज्ञापन
katrina kaif salman khan
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा जरीन खान 14 मई को अपना जन्मदिन मनाती हैं। जिंदगी में जिसे चाहें वो ना मिले तो दुख सबको होता है। जरीन खान की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। इसके लिए वो किसी और को नहीं कैटरीना कैफ को जिम्मेदार मानती हैं। जरीन खान से जैसी उम्मीदें उनके करियर के आगाज के वक्त लगाईं गई थी, वो पूरी नहीं हुईं। सलमान के साथ करियर की शुरुआत करने वाली जरीन खान ने करियर को लेकर खूब ख्वाब बुने थे।
जरीन खान
- फोटो : file photo
जरीन खान को सलमान खान ही फिल्मों में लेकर आए थे। पहली फिल्म वीर के फ्लॉप होने के बाद उनको बाद की फिल्मों में भी ज्यादा सफलता नहीं मिल सकी। लंबे ब्रेक के बाद फिल्म हेट स्टोरी 3 से जरीन खान ने वापसी की। इसमें जरीन ने जबर्दस्त बोल्ड सीन किए हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान जरीन ने बताया भी कि उन्हें अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए हेट स्टोरी 3 नहीं करनी पड़ती। शुरू में जरीन खुद हेट स्टोरी 3 करने को लेकर कशमकश में थी, कि करें या ना करें, लेकिन बाद में उन्होंने हामी भर दी।
जरीन खान
- फोटो : file photo
जरीन का कहना है कि 'वीर' के प्रमोशन के वक्त से ही उन्हें 'कैटरीना जैसी' दिखने वाली करार दे दिया गया। उनकी एक्टिंग को परखा ही नहीं गया। ना उनकी प्रतिभा को लेकर कोई बातचीत हुई और ना ही उनकी एक्टिंग को लेकर चर्चा। इसके लिए वह कटरीना को जिम्मेदार मान चुकी हैं। वहीं अभिनेत्री जरीन खान ने एक बार 61वें फिल्मफेयर अवार्ड शो के दौरान सलमान के पास बैठने के लिए जो किया, उसने सबको चौंका दिया था। मुंबई में 61वें फिल्मफेयर अवार्ड का आयोजन किया गया। इसमें बॉलीवुड के सभी बड़े सितारे मौजूद थे। प्रोग्राम शुरू होने के कुछ देर बाद जो हुआ उसने ना सिर्फ मौजूद सितारों को चौंकाया बल्कि आयोजकों के भी हाथ-पांव फूल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
जरीन खान
- फोटो : file photo
शो में अभिनेत्री जरीन खान देर से पहुंचीं थीं। इसके बाद वो सीधा अगली लाइन में पहुंच गईं। वहां जाने के बाद वो सलमान के बिल्कुल करीब खड़ी हो गईं। उन्होंने आयोजकों से पूछा कि वो कहां बैठें। इस वक्त तक सभी सीटें भर चुकी थीं। जरीन और आयोजको में तनातनी को देख सलमान उठ गए और उन्होंने जरीन खान को अपनी कुर्सी पर बैठ जाने के लिए कहा। लेकिन जरीन ऐसा ना कर सकीं।
विज्ञापन
जरीन खान
- फोटो : file photo
काफी देर तक हो-हल्ला करने के बाद वो वहां से चली गईं। लेकिन इस बारे में कार्यक्रम के आयोजकों ने कई बातें बताईं। इसके बाद जरीन के हंगामें पर कार्यक्रम के आयोजकों ने कहना था कि जरीन को कोई न्यौता नहीं भेजा गया था, वो बिन बुलाए आईं। दूसरे वो काफी देर से आई और फिर सलमान के बराबर में बैठने को अड़ गईं। जरीन खान को सलमान खान ही फिल्मों में लेकर आए थे।