{"_id":"5cd7f087bdec2207514f2a9a","slug":"zareen-khan-birthday-special-her-weight-loss-transformation-look","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कभी कॉल सेंटर में काम करती थी ये एक्ट्रेस, सलमान खान की नजर पड़ते ही खुल गई किस्मत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कभी कॉल सेंटर में काम करती थी ये एक्ट्रेस, सलमान खान की नजर पड़ते ही खुल गई किस्मत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 13 May 2019 12:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Zareen Khan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
14 मई 1981 को जन्मीं एक्ट्रेस जरीन खान 31 साल की हो गई हैं। कई फिल्मों में बोल्ड सीन देने वालीं जरीन खान ने सलमान खान की फिल्म वीर से डेब्यू किया था। उस वक्त उन्हें कटरीना की हमशक्ल कहा गया। जरीन खान ने कई फिल्मों में काम किया लेकिन उन्हें वो सफलता नहीं मिल पाई। जरीन खान के जन्मदिन पर चलिए हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ किस्से बतातेे हैं।
2 of 5
Zareen Khan
- फोटो : file photo
रेड कलर की ड्रेस में जरीन बहुत ही प्यारी लग रही हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में वह अपनी मां और बहन के साथ दिख रही हैं। मुंबई में जन्मीं जरीन के माता-पिता बचपन में अलग हो गए थे क्योंकि जरीन के पिता ने दो बेटियों की जिम्मेदारी लेने से मना कर दिया था।
3 of 5
Zareen Khan
- फोटो : file photo
यह जरीन की 12वीं के बाद की तस्वीर है। इस वक्त जरीन का वजन 100 किलो से ज्यादा हुआ करता था। स्कूल के दिनों में वो काफी जंकफूड खाया करती थीं और एक्ट्रेस नहीं डॉक्टर बनना चाहती थीं। इसी दौरान जेब खर्च निकालने के लिए जरीन खान ने एक कॉल सेंटर में काम करना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Zareen Khan
- फोटो : social media
जरीन ने एक पोस्ट में लिखा, 'जब मैंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा तब तक मैंने अपना काफी वजन कम कर लिया था, लेकिन पहली फिल्म के लिए मुझे मेरे रोल के मुताबिक, वजन बढ़ाने के लिए कहा गया था। हालांकि बदकिस्मती से मुझे मेरे वजन के लिए आलोचना सहनी पड़ी।'
विज्ञापन
5 of 5
Zareen Khan
- फोटो : social media
जरीन को पहली फिल्म मिलने का किस्सा भी बहुत रोचक है। फिल्म युवराज के सेट पर सलमान की नजर उन पर पड़ी। बस फिर क्या था सलमान को वो किसी राजकुमारी की तरह लगीं और उन्होंने वीर के लिए जरीन को कास्ट कर लिया। उस वक्त कहा तो ये भी गया था कि असल में सलमान खान को जरीन खान में कटरीना की झलक मिली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।