क्रिकेटर युवराज सिंह की पत्नी और एक्ट्रेस हेजल कीच 32 साल की हो गई हैं। 28 फरवरी को उन्होंने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस मौके को स्पेशल बनाने के लिए युवराज ने कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने एक नाइट पार्टी का आयोजन किया जिसमें करीबी दोस्त शामिल हुए।
हेजल कीच से आशीष नेहरा ने खुलेआम की ऐसी हरकत, युवराज ने कर दी पत्नी से शिकायत
युवराज की इस पार्टी में उनके खास दोस्त हरभजन सिंह, गीता बसरा, आशीष नेहरा, जहीर खान, अजीत अगरकर, एक्टर आशीष चौधरी और टीवी एंकर गौरव कपूर जैसे सेलिब्रिटीज मौजूद रहे। पत्नी के जन्मदिन की तस्वीरें और वीडियो युवराज सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।
शेयर किए गए वीडियो में सभी लोग एक-एक करके हेजल को केक खिलाते हैं। इसी बीच आशीष नेहरा, हेजल के गाल पर केक लगाने की कोशिश करते हैं। पहले तो वो मना करती हैं लेकिन बाद में नेहरा, हेजल के गाल पर थोड़ा सा केक लगाते हैं। नेहरा के ऐसा करने पर हेजल भी नहीं रुकने वाली थीं वो भी रिटर्न केक लगा देती हैं।
A post shared by Yuvraj Singh (@yuvisofficial) on
हेजल ने हाल ही में खुलासा किया था कि वो लंबे समय तक डिप्रेशन की शिकार रहीं। एक पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि 'मेरी यह तस्वीर ऐसे समय की है जब मैं पूरे दिन भूखी रहा करती थी, भूखे रहने की वजह थी कि मैं पतली होना चाहती थी, मैं फिर भी लोगों से हंस कर मिला करती थी, मैंने उस दौरान अपनी सभी तकलीफों को छिपाने की भी कोशिश की थी।'