प्रशांत नील के निर्देशन में बनी साउथ इंडस्ट्री की शानदार फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। यह फिल्म 14 अप्रैल को रिलीज हुई थी और महज चार दिनों में इस फिल्म ने 400 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई कर ली है, जो इस फिल्म की सफलता का सबूत है। इस बार फिल्म में यश यानी रॉकी भाई के अलावा संजय दत्त और रवीना टंडन भी हैं। इन कलाकारों ने अपनी शानदार एक्टिंग से बिग स्क्रीन पर आग लगा दी। इसी वजह से अब दर्शक इस फिल्म का ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और अब ये इंतजार खत्म होने वाला है। फिल्म ओटीटी पर आ रही है। आइए आपको बताते हैं कि 'केजीएफ चैप्टर 2' किस प्लेटफॉर्म पर कब स्ट्रीम होगी।
KGF Chapter 2: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कब और कहां आएगी 'केजीएफ चैप्टर 2'? यहां जानें सारी डिटेल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Mon, 18 Apr 2022 09:22 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन