यश स्टारर ‘केजीएफ चैप्टर 2’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। निर्माताओं ने फिल्म की शुरुआत साउथ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार को विशेष श्रद्धांजलि देकर की। निर्माताओं के इस एक कदम की हर ओर सराहना हो रही है। फैंस ट्विटर पर निर्माताओं की तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं पुनीत राजकुमार को याद कर भावुक हो गए हैं।
2 of 4
पुनीत राजकुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
'केजीएफ चैप्टर 2' की शुरुआत ही दिवंगत अभिनेता पुनीत राजकुमार के फोटोज के साथ हुई। विशेष धन्यवाद खंड में पुनीत राजकुमार की बचपन से लेकर आखिरी तक के फोटो दिखाए गए और साथ में लिखा गया कि हम आपको तब तक याद करेंगे, जब तक आपको दोबारा नहीं देख लेते। एक ट्विटर यूजर ने अभिनेता के प्रति अपने प्यार का इजहार करते हुए थिएटर से तस्वीर साझा की है।
3 of 4
पुनीत राजकुमार की आखिरी फिल्म जेम्स
- फोटो : twitter
बता दें कि पुनीत राजकुमार का 29 अक्टूबर 2019 को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उस वक्त वह 46 साल के था। उनके निधन से परिवार, दोस्तों, फैंस और पूरी इंडस्ट्री को गहरा सदमा लगा था। इस साल उनकी आखिरी फिल्म 'जेम्स' बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला था।
4 of 4
केजीएफ चैप्टर 2
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, 'केजीएफ चैप्टर 2' की बात करें तो फिल्म के पहले पार्ट के बाद एक बार फिर रॉकी भाई को बड़े पर्दे पर एक्शन करते हुए देखकर फैंस काफी खुश नजर आए। फिल्म अपनी एडवांस बुकिंग से ही कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी थी और अब बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने को तैयार है। इस फिल्म के कई जगह सुबह 6 बजे से शो थे, जो पहले दिन हाउसफुल रहे। इस फिल्म में यश, संजय दत्त, रवीना टंडन और श्रीनिधि शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं।