'वेलकम' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' चर्चा में है। 26 जून को रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों ने खूब प्यार दिया है। बॉक्स ऑफिस पर भी यह कामयाब रही है। इसमें एक बड़ी स्टारकास्ट है। अभिनेता शारिब हाश्मी भी फिल्म में नजर आने वाले थे। मगर वह इससे बाहर हो गए। उन्होंने इस मामले पर अपनी बात रखी है।
2 of 6
फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
शारिब थे फिल्म का हिस्सा
अहमद खान के निर्देशन में बनी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की घोषणा आधिकारिक तौर पर सितंबर 2023 में हुई थी। इसकी शूटिंग दिसंबर 2023 में शुरू होनी थी, मगर प्रोडक्शन में बार-बार हुई देरी के कारण इसका शेड्यूल आगे बढ़ता रहा।
मिरर से बातचीत में शारिब ने बताया कि 'द फैमिली मैन' सीजन 3 के साथ शेड्यूल की दिक्कतों की वजह से उन्हें इस कॉमेडी फिल्म से हटना पड़ा।
3 of 6
वेलकम टू द जंगल
- फोटो : सोशल मीडिया
किस बात की थी समस्या?
उन्होंने कहा 'तारीखों की समस्या थी। मेरी तारीखें 'द फैमिली मैन सीजन 3' के साथ टकरा रही थीं, इसलिए मुझे 'वेलकम टू द जंगल' छोड़नी पड़ी। फिल्म की शूटिंग का शेड्यूल बार-बार आगे बढ़ता रहा और आखिरकार 'द फैमिली मैन' की मेरी तारीखों से टकरा गई।'
4 of 6
वेलकम टू द जंगल
- फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
शारिब को हुआ दुख
उन्होंने आगे कहा 'सच कहूं तो मुझे नहीं पता कि फिल्म में मेरी जगह किसने ली क्योंकि मैंने फिल्म नहीं देखी है।' उनके मुताबिक फिल्म में काम न कर पाने का उन्हें दुख है। उन्होंने कहा 'दुख तो हुआ ही। यह एक बहुत बड़ी फ्रेंचाइजी थी, लेकिन मैं कुछ नहीं कर सकता था।'
5 of 6
संजय दत्त, मीका सिंह, राहुल देव, इनामुल हक, शारिब हाश्मी
- फोटो : फेसबुक@filmiitalks
ये कलाकार भी नहीं बने फिल्म का हिस्सा
शारिब हाश्मी के अलावा, संजय दत्त, राहुल देव, इनामुलहक और सिंगर मीका सिंह जैसे कलाकार भी फिल्म की फाइनल कट में नजर नहीं आए, जबकि वे फिल्म की घोषणा का हिस्सा थे।